दिल्ली में फिर लौट रही सर्दी! तेज हवाओं के साथ बढ़ी ठंड, 16 फरवरी के बाद बढ़ेगा पारा

नई दिल्ली, Delhi Weather Update | दिल्ली- NCR में इन दिनों सुबह होते ही धूप निकल रही है, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो रही है. हालांकि, सुबह और शाम ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को भी तेज हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड का एहसास होगा.

Cold Weather Mausam

दिन में धूप निकलने से इन हवाओं का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 16 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो जाएगा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

हर दिन बदल रहा मौसम

दिल्ली और आसपास के इलाकों में हर दिन मौसम करवट ले रहा है. कभी दिन में गर्मी सताती है तो कभी तेज हवाओं से ठंड का एहसास होता है, जिससे लोग भी असमंजस में हैं कि वे गर्म कपड़े पहनें या उतार दें. बदलते मौसम के कारण सर्दी, जुकाम और खांसी के मामले भी बढ़ गए हैं. छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, 13 फरवरी से 16 फरवरी के बीच 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम ठंडा बना रहेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

16 फरवरी के बाद बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 16 फरवरी के बाद हवाएं कमजोर पड़ेंगी और तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. गुरुवार को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहेगा. सुबह से ही धूप निकलेगी. हालांकि, 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने से सुबह और शाम ठंड महसूस होगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts