हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों की टाइमिंग में किया बदलाव, फटाफट देखें क्या रहेगा नया शेड्यूल

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है. इसमें गर्मियों व सर्दियों के लिए अलग- अलग समय रखा गया है. इस बार समय से पहले ही स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. इससे पहले सरकार मार्च महीने में स्कूलों के समय में बदलाव करती थी, लेकिन इस बार इसे 16 फरवरी से ही लागू किया जा रहा है.

School Holiday

शिक्षा निदेशालय द्वारा स्कूलों की टाइमिंग को स्कूल टाइप के हिसाब से तीन हिस्सों में बांटा गया है. इसमें सिंगल शिफ्ट स्कूल और डबल शिफ्ट स्कूल की पहली व दूसरी शिफ्ट के हिसाब से टाइमिंग तय की गई है.

मौसम के हिसाब से स्कूलों की दो टाइमिंग निर्धारित की गई है. इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं. यह आदेश सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होगा.

नया शेड्यूल

सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय गर्मियों के दौरान सुबह 8 से दोपहर ढाई बजे तक रहेगा. यह टाइमिंग 16 फरवरी से 14 नवंबर तक लागू रहेगी. सिंगल शिफ्ट के लिए सर्दियों में समय सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक रहेगा. स्कूलों का यह समय 15 नवंबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

डबल शिफ्ट स्कूल की पहली शिफ्ट के लिए गर्मियों में समय सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगा. यह टाइमिंग 16 फरवरी से 14 नवंबर तक लागू रहेगी. सर्दियों के लिए समय सुबह 7.55 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगा. यह टाइमिंग 15 नवंबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगी.

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों के लिए सेकेंड शिफ्ट का समय दोपहर 12.45 से शाम सवा 6 बजे तक रहेगा. यह टाइमिंग गर्मियों में 16 फरवरी से 14 अक्टूबर तक लागू रहेगी. सर्दियों में ये समय दोपहर 12.40 बजे से शाम सवा 5 बजे तक रहेगा. यह टाइमिंग 15 अक्टूबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.