हरियाणा में BPL परिवारों के लिए खुशखबरी, मकान मरम्मत के लिए मिलेंगे 80 हजार रूपए

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने BPL परिवारों को बड़ी खुशखबरी सुनाई है. पानीपत उपायुक्त डॉ. वीरेद्र कुमार दहिया ने बताया कि हरियाणा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा सभी बीपीएल परिवारों को डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत मकान मरम्मत के लिए 80 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है.

Housing Board Ghar Home Makan

सरकार ने किया बदलाव

उन्होंने बताया कि अभी तक यह लाभ केवल अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवारों को ही दिया जा रहा था, लेकिन हरियाणा सरकार द्वारा योजना में बदलाव के उपरांत इसमें सभी पात्र बीपीएल परिवारों को लाभ दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सरकार ने योजना के तहत लाभार्थियों का दायरा बढ़ाने के साथ- साथ योजना के तहत मिलने वाली राशि को भी 50 हजार से बढ़ाकर 80 हजार रूपए कर दिया है.

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

आवेदनकर्ता का अपना घर होना चाहिए. घर 10 साल पुराना होना चाहिए. उन्होंने बताया कि प्रार्थी का परिवार पहचान पत्र आईडी, बीपीएल राशन कार्ड नंबर, राशन पत्रिका, एससी, बीसी जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या, मोबाइल नंबर, घर के साथ फोटो, बिजली बिल हाउस रजिस्ट्री- पानी बिल में से कोई भी दो, मकान की मरम्मत पर खर्च का प्रमाण जैसे कागजात जरूरी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले haryanascbc.gov.in से फार्म डाउनलोड करके उसे भरना है और उसको सरपंच या फिर पार्षद से सत्यापित करवाना होगा. फार्म के साथ में ऊपर बताए गए सभी दस्तावेज लगाने अनिवार्य है. उसके बाद, ये फार्म आपके नजदीकी सीएससी सेंटर से ऑनलाइन करवाना है. आनलाइन करवाने के बाद आपको ये फार्म जिले के अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में जमा करवाना है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.