हरियाणा में प्राइमरी कक्षाओं के सिलेब्स में बदलाव, जोड़े गए 2 नए विषय

चंडीगढ़ | हरियाणा में स्कूली बच्चों के लिए एक नई अपडेट सामने आई है. यहां नई शिक्षा नीति के तहत, प्राइमरी कक्षाओं के सिलेबस में बदलाव किया गया है. इसके अन्तर्गत, नए सत्र से पहली, दूसरी, तीसरी और छठी कक्षा की नई पुस्तकें मिलेंगी. इन पुस्तकों को बच्चों की रूचि के हिसाब से तैयार किया गया है, ताकि बच्चों में पढ़ाई के प्रति जिज्ञासा बनी रहें.

Winter Cold compressed

खेल- खेल में सीखेंगे पढ़ाई

शिक्षा विभाग में एडिशनल डायरेक्टर सुनील बजाज ने बताया कि नई पुस्तकों को इस हिसाब से डिजाइन किया गया है कि बच्चों को आपस में चर्चा करने का मौका मिलेगा. बच्चों के सामने खेल होंगे, जिसमें उन्हें खेलते हुए सीखने को मिलेगा. पहेलियां और चुनौतियां भी रखी गई है, ताकि बच्चे खुद पढ़ें और खुद उनको हल कर सकें.

उन्होंने बताया कि इस बार शिक्षा विभाग द्वारा दो नई पुस्तके (फिजिकल एजुकेशन एवं आर्ट एजुकेशन) को सिलेब्स में जोड़ा गया है. शुरुआत में शिक्षकों को ये पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वो बच्चों को विभिन्न गतिविधियों की बारिकियां समझा सकें, जो गतिविधियां हर बच्चे से कराई जानी अनिवार्य है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 393 सरकारी स्कूलों की बड़ी लापरवाही, शिक्षा विभाग ने जारी किया अल्टीमेटम

शारीरिक और मानसिक विकास

पहले आर्ट एजुकेशन जिसमें डांस, ड्रामा, ड्राइंग आदि को कभी पढ़ाई में शामिल नहीं किया गया था लेकिन अब ये एक जरूरी विषय के रूप में लागू की जाएंगी. NCERT ने कक्षा पहली व दूसरी की गणित विषय की पुस्तकें तैयार कर ली है. इस बार पुस्तकें दो भागों में बांटी गई है, जिन्हें अलग- अलग समय में (साल के शुरुआती 6 महीने पहला भाग और दूसरे 6 महीने दूसरा भाग) पढ़ाया जाएगा. इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूझान बढ़ेगा. इससे बच्चों का शारिरिक और मानसिक विकास होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.