सूरजकुंड मेले में शुरू हुआ सेल का खेल, सस्ते दामों पर खरीदारी करने का आज आखिरी मौका

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित हो रहा अंतरराष्ट्रीय हस्त- शिल्प मेला समापन की ओर बढ़ रहा है. 7 फरवरी से शुरू हुए सूरजकुंड मेले का रविवार यानि आज आखिरी दिन है. वहीं, समापन के नजदीक आते ही मेले में विभिन्न स्टॉल पर जबरदस्त सेल का लाभ दिया जा रहा है. बहुत से उत्पादों पर सेल दी जा रही है तो कई स्टॉल पर विशेष छूट दी जा रही है.

Surajkund Mela

सिर्फ 100 रुपये में 200 रुपये का सामान

सूरजकुंड मेले में लकड़ियों की कृतियों पर कई जगहों पर सेल दी जा रही है. हर आइटम 100 रूपए में दिया जा रहा है. लकड़ी की कृतियों में फोटो फ्रेम, कंघी, ज्वैलरी बाक्स और खिलौना 100 रुपये में बिक रहा है, जबकि पहले यही आइटम 200 रूपए में बेची जा रही थी.

ऐसे ही सहारनपुर के स्टॉल पर लकड़ियों की कृतियों पर सेल लगाई गई है. छोटी चौपाल के आसपास कई स्टालों पर मैट और दरी की भी सोल लगाई गई है. फूड कोर्ट के पास स्टॉल नंबर 1196 पर लकड़ी का चकला बेलन, टोकरी के साथ ही कई सजावटी कृतियों पर सेल का लाभ देते हुए हर आइटम 200 रूपए में बेचा जा रहा है.

यह भी पढ़े -  बल्लभगढ़- पलवल को मिलेगा मॉडल रोड का तोहफा, मुंबई एक्सप्रेसवे व जेवर एयरपोर्ट से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

हर आइटम की खरीद पर 20 फीसदी तक छूट

ओडिशा पवेलियन में निरंजन ने पट्ट चित्रकारी की हर आइटम की खरीद पर 20% की छूट का लाभ देना शुरू कर दिया है. उनके पास घर की सजावट के लिए बहुत से आइटम है. उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेला समाप्ति की ओर है. ऐसे में सामान को घर ले जाने से बेहतर है कि यही पर छूट देते हुए ज्यादा से ज्यादा बिक्री की जाएं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.