हरियाणा में देशी गाय पालने पर मिलेगी 25 हजार रूपए सब्सिडी, केवल इन्हीं किसानों को मिलेगा लाभ

जींद | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. सरकार का मानना है कि प्राकृतिक खेती से जहां जमीन की उपजाऊ शक्ति बढ़ेगी, तो वहीं दूसरी ओर किसानों को भी आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी. इसी कड़ी में जींद जिले की उचाना अनाज मंडी में आत्म स्कीम के तहत, अनुसूचित जाति के किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था.

Cattel Chara Cow Gay

इस प्रशिक्षण शिविर में उचाना कस्बे के विभिन्न गांवों से सैकड़ों किसान शामिल हुए. नरवाना उपमंडल के कृषि अधिकारी डॉ. बलजीत लाठर ने किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सरकार की ओर से निरंतर प्रोत्साहन किया जा रहा है.

देशी गाय पालने पर मिलेगी सब्सिडी

प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए डॉ. बलजीत लाठर ने बताया कि प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को देशी गाय पालने पर 25 हजार रूपए की सब्सिडी दी जा रही है. साथ ही, चार ड्रम की खरीद पर 3 हजार रूपए की सहायता राशि दी जाएगी. दो एकड़ या उससे ज्यादा खेती करने वाले किसानों को इसका लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

जमीन की उर्वरता हो रही कम

खंड कृषि अधिकारी डॉ सुरेन्द्र मोर ने किसानों को महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि रासायनिक स्प्रे का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए. एक ही फसल की बार- बार बिजाई करने से जमीन की उपजाऊ शक्ति कम होने लगती है. इसलिए किसानों को फसल चक्र अपनाना चाहिए. परम्परागत खेती का मोह त्याग कर ऑर्गेनिक और बागवानी खेती को बढ़ावा देना होगा, ताकि कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.