हरियाणा के प्राइमरी स्कूलों में 17 मार्च से परीक्षा शुरू, बाल वाटिका से लेकर 5वीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल

भिवानी | हरियाणा के सभी सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 17 मार्च से परीक्षाएं शुरू होने जा रही है. इसके चलते बाल वाटिका से लेकर 5वीं कक्षा तक के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इसके साथ ही, डिपार्टमेंट ने उन कौशलों पर फोकस करने के निर्देश दिए हैं, जिन्हें सीखने में विद्यार्थियों को समस्या आ रही है. हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, डाइट प्राचार्यों, खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला एफएलएन समन्वयकों को पत्र जारी कर दिया है.

School Student

17 मार्च से होगी परीक्षा

इस पत्र में बाल वाटिका के अतिरिक्त कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों की परीक्षा और रिवीजन के लिए विषयवार कौशल तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है. निर्देश जारी किये गए हैं कि राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में निपुण हरियाणा मिशन कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक सत्र 2024- 25 के लिए निर्धारित 24 सप्ताह की वार्षिक योजना पूरी हो चुकी है. कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 17 मार्च से आयोजित होनी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

विद्यार्थियों को प्रभावी रूप से कराएं तैयार

विभाग की तरफ से कक्षा 1 से 5 तक के लिए करवाए गए सावधिक आकलन व अन्य मूल्यांकनों में यह देखने कों मिला है कि अभी भी कुछ ऐसी दक्षताएं हैं, जिन पर बेहतर तरीके से काम किया जाना जरूरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि विद्यार्थी इन विषयों में परेशानी का सामना कर रहें है. ऐसे में सभी शिक्षक अपने विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा के लिए प्रभावी रूप से तैयार कराएं. शिक्षक विशेष रूप से उन दक्षताओं पर ध्यान दें, जिनमें विद्यार्थियों को सीखने में परेशानी हो रही है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.