हरियाणा में 2 दिन ओले पड़ने के आसार, बरसात के साथ तेज गति से चलेंगी हवाएं

चंडीगढ़ | हरियाणा में आज से पक्षिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा. इसके कारण 27 और 28 फरवरी को कहीं- कहीं हल्की से मध्य बरसात होगी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. इस दौरान कहीं- कहीं ओले भी पड़ सकते हैं. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आने वाले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. इसके बाद, तीन से पांच डिग्री तक तापमान लुढ़केगा.

Hailstrome

रात के तापमान में 2 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पक्षिमी विक्षोभ का असर आज रात से देखने को मिल सकता है.

फरवरी रहा सबसे गर्म

मौसम विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि गरज- चमक तेज हवाओं और ओलावृष्टि के दौरान घर से बाहर न निकलें और पेड़ों के नीचे शरण न लें. दूसरी तरफ मंगलवार को दिन का तापमान 1.8 डिग्री बढ़ गया. रोहतक जिले में सबसे कम 9.4 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अबकी बार देश भर में फरवरी का महीना सबसे ज्यादा गर्म रहा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की नई योजना, 10 साल प्राकृतिक खेती करने वालों को मिलेगी सरकारी जमीन

हीटवेव का अलर्ट

मौसम विशेषज्ञों ने मुंबई, ठाणे और महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के बाकी जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. यहां दो दिनों में तापमान 37 और 38 डिग्री तक पहुंच सकता है. दूसरी तरफ, छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा, दिल्ली में भी आने वाले दो से तीन दिनों में गर्मी में बढ़ोतरी के आसार बने हुए हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts