हरियाणा में IAS अधिकारियों की संख्या में होगा इजाफा, प्रमोशन को लेकर भेजा था प्रस्ताव

चंडीगढ़ | हरियाणा में IAS अधिकारियों की संख्या में इज़ाफ़ा होने जा रहा है. राज्य के 27 एचसीएस अधिकारियों को जल्दी ही सरकार आईएएस के पदों पर प्रमोट करने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री नायब सैनी (Nayab Singh Saini) की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने वर्ष 2002 से लेकर 2004 बैच के एचसीएस अधिकारियों को प्रमोट करने के बारे में अपनी स्वीकृति दें डी है. अब सरकार की तरफ से यह केस केंद्रीय लोक सेवा आयोग के पास भेजे जाएंगे.

Police Crime Arrest

पहले भी भेजा गया था प्रस्ताव

हरियाणा सरकार की तरफ से वर्ष 2002 बैच के एचसीएस अधिकारियों की प्रमोशन को लेकर प्रस्ताव केंद्रीय लोक सेवा आयोग के पास पहले भी भेजा गया था. जिस वक़्त सरकार ने प्रस्ताव भेजा था, उस समय एंटी करप्शन ब्यूरो ने एचसीएस अधिकारियों की भर्तियों में हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के तत्कालीन अध्यक्ष, सदस्यों व अन्यों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया था. एंटी करप्शन ब्यूरो ने उस वक़्त चयनित उम्मीदवारों को भी इस केस में पार्टी बना लिया था, जिसकी वजह से केंद्रीय लोक सेवा आयोग ने इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया.

आईएएस प्रमोट करने की सहमति

केंद्रीय लोक सेवा आयोग ने इस बारे में सरकार से टिप्पणी की मांग की है, जिसके आधार पर कानूनी राय ली गई और सरकार की ओर से 2002 बैच के एचसीएस अधिकारियों को आईएएस प्रमोट करने में अपनी सहमति प्रदान कर दी है. 2002 बैच के एचसीएस अधिकारियों को आईएएस प्रमोट नहीं करने की वजह से साल 2003 व 2004 बैच के एचसीएस अधिकारियों का केस भी अटका हुआ था.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

अब सरकार ने सभी की प्रोसेस को एक साथ शुरू कर दिया है. नियमानुसार एचसीएस से आईएएस प्रमोट करने के लिए वर्ष 2020 के लिए तीन, 2021 के लिए चार, 2022 के लिए आठ, 2023 के लिए 10 तथा 2024 के लिए दो पद निर्धारित किए गए हैं.

इन अधिकारियों को किया जाएगा प्रमोट

हरियाणा सरकार जिन एचसीएस अधिकारियों को आईएएस प्रमोट करेगी, उनमें वीना हुड्डा, सुरेंद्र सिंह, जगदीप ढांडा, डॉ. सरिता मलिक, कमलेश कुमार भादू, मुनीष नागपाल, कुलधीर सिंह, वत्सल वशिष्ठ, जगनिवास, महाबीर प्रसाद, महेंद्र पाल, सतपाल शर्मा, सुशील कुमार, वर्षा खंगवाल, वीरेंद्र सहरावत, सतेंद्र दुहन, मनिता मलिक, सतबीर सिंह, अमृता सिवाच, योगेश कुमार, डॉ. वंदना दिसोदिया, डॉ. सुभिता ढाका, जयदीप कुमार, समवर्तक खंगवाल, अनुराग ढालिया, योगेश कुमार मेहता व नवीन कुमार आहुजा शामिल हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.