हरियाणा के इन किसानों की परेशानी होगी खत्म, नहीं रहेगी कोई टेंशन; कृषि मंत्री ने दिए यह आदेश

चंडीगढ़ | हरियाणा के किसानों (Haryana Kisan News) के लिए अच्छी खबर आई है. प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने अब किसानों के हित में एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने कहा कि अब मौसम खराब होने के चलते बागवानी के किसानों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना चलाई गई है, जो किसानों की सभी समस्याओं का समाधान कर रही है.

SAD KISAN

सरकार ने शुरू की बीमा योजना

मंत्री श्याम सिंह राणा ने सभी किसानों को इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है. इस विषय में जानकारी देते हुए उद्यान विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना की शुरुआत की गई है. किसानों को पारंपरिक अनाज फसलों की बजाय अधिक आमदनी देने वाली उच्च जोखिम की बागवानी फसलें उगाने के लिए प्रोत्साहित करना इस योजना का उद्देश्य है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

जो किसान इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वह ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर इसके लिए नामांकन करवा सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए संबंधित जिला उद्यान अधिकारी या टोल फ्री नंबर 1800- 180- 2021 पर संपर्क किया जा सकता है.

किसान स्वेच्छा से दें अंशदान

उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान अपनी इच्छा से बीमा के लिए निर्धारित अंशदान की राशि देकर इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. सब्जी और मसाले की फसलों के लिए 30,000 तथा फलों की खेती के लिए ₹40,000 प्रति एकड़ का बीमा किया जा रहा है. सब्जी और मसाले की खेती के लिए किसान को 750 रुपए तथा फल की खेती के लिए ₹1000 प्रति एकड़ बीमा राशि देनी पड़ती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts