फरीदाबाद में 8वीं कक्षा तक की इस दिन से शुरू होगी वार्षिक परीक्षा, फटाफट चेक करें एग्जाम शेड्यूल

फरीदाबाद | हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा फरीदाबाद में बाल वाटिका से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी गई है. 10 मार्च से छठी से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होंगी, जबकि 17 मार्च से बाल वाटिका से पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होंगी. बाल वाटिका में केवल हिंदी और अंग्रेजी की मौखिक परीक्षा होगी, जबकि बाकी सभी कक्षाओं के लिए लिखित परीक्षा का आयोजित होगा. बाल वाटिका का अंग्रेजी मूल्यांकन 17 मार्च और हिंदी का 19 मार्च को होगा.

जानें शेड्यूल

प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए परीक्षाएं 17 मार्च से प्रारंभ होंगी. पहली और चौथी कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा 17 मार्च को होगी. इसी दिन दूसरी, तीसरी और पांचवीं कक्षा की गणित परीक्षा भी होगी. पहली और तीसरी कक्षा की अंग्रेजी मौखिक परीक्षा 18 मार्च को आयोजित होगी. अगले दिन 19 मार्च को पहली और चौथी कक्षा की गणित, दूसरी की हिंदी और तीसरी व पांचवीं की अंग्रेजी परीक्षा होगी.

20 मार्च को दूसरी, तीसरी और पांचवीं कक्षा की हिंदी, 21 मार्च को पहली व तीसरी कक्षा की हिंदी और दूसरी की अंग्रेजी का मौखिक मूल्यांकन और चौथी कक्षा की ईवीएस परीक्षा होगी. 22 मार्च को पहली कक्षा की हिंदी मौखिक और चौथी कक्षा की हिंदी लिखित परीक्षा होगी. दूसरी की अंग्रेजी और तीसरी व पांचवीं की ईवीएस की परीक्षा होगी.

छठी से आठवीं कक्षा का शेड्यूल

10 मार्च से छठी से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होंगी. इस दिन छठी कक्षा की गणित, सातवीं की विज्ञान और अंग्रेजी, 13 मार्च को छठी की हिंदी, सातवीं की गणित और आठवीं की विज्ञान, 17 मार्च को छठी की विज्ञान, सातवीं की सामाजिक विज्ञान और आठवीं की गणित, 19 मार्च को छठी की अंग्रेजी, सातवीं की हिंदी और आठवीं की सामाजिक विज्ञान, 21 मार्च को छठी की सामाजिक विज्ञान, सातवीं की अंग्रेजी और आठवीं की हिंदी, 22 मार्च को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू के साथ सातवीं और आठवीं कक्षा की कला, गृह विज्ञान, म्यूजिक वोकल और इंस्ट्रूमेंट की परीक्षा होगी. 24 मार्च को छठी की कला, गृह विज्ञान, म्यूजिक वोकल और इंस्ट्रूमेंट तथा सातवीं और आठवीं की संस्कृत, पंजाबी और उर्दू परीक्षा करवाई जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts