दिल्ली के इस इलाके से खत्म होगा ट्रैफिक जाम का झंझट, एलिवेटेड रोड का होगा निर्माण

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) से निजात दिलाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी दिशा में अब सोनिया विहार पुस्ते पर ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने की तैयारियां शुरू हो गई है. इलाके के विधायक और सरकार में पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए बताया कि इस समस्या के समाधान हेतु दो चरणों में काम करने की योजना बनाई गई है.

Elevated Road

ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि पहले चरण के तहत अभी सुबह और शाम के समय पुस्ता पर पुलिसकर्मियों की तैनाती का आंकड़ा बढ़ाया जाएगा, ताकि यातायात को नियंत्रित किया जा सकें. दूसरे चरण में पुस्ते की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी. पुस्ते के शून्य से लेकर एक पुस्ते के जिस भाग पर एनजीटी की सड़क बनाने पर रोक है. पुस्ते के इस भाग की सड़क को एलिवेटेड बनाया जाएगा.

खजूरी चौक पर ट्रैफिक जाम से निजात दिलाई जाएगी. बता दें कि अभी सोनिया विहार पुस्ते पर पीक आवर्स के दौरान भयंकर ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है. सोनिया विहार पुस्ता रोड सोनिया विहार और गाजियाबाद के लोनी ट्रानिका सिटी से लेकर बागपत और बड़ौत आवागमन करने वालों के लिए एक प्रमुख मार्ग बन गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, 97 संपत्तियां ध्वस्त; 137 पर लगी सील

बीजेपी सरकार आने पर जगी उम्मीद

सोनिया विहार पुस्ता रोड का सबसे ज्यादा इस्तेमाल सोनिया विहार के लोग दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में आवाजाही के लिए करते हैं. एक से लेकर पांच पुस्ता तक बसी सोनिया विहार कॉलोनी की आबादी भी काफी बढ़ चुकी है. ऐसे में सोनिया विहार पुस्ता रोड को चौड़ा किए जाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है. राजनीतिक विचारधारा और आपसी लड़ाई के चलते इस मामले में काम नहीं हो सका था लेकिन अब दिल्ली में बीजेपी सरकार आने पर इस काम के पूरा होने की उम्मीद जगी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.