चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों (Govt School) को ‘स्मार्ट’ बनाया जाएगा. सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब स्मार्ट स्कूलों में पढ़ेंगे. पहले चरण में 1500 स्कूलों को स्मार्ट बनाने की कार्य योजना तैयार की गई है. ये स्कूल स्मार्ट स्कूल के रूप में अपग्रेड होंगे. यह स्कूल आधुनिक सुविधाओं से भरपूर होंगे. स्कूलों के अतिरिक्त कालेजों, विश्वविद्यालयों, पालिटेक्निक और इंजीनियरिंग कालेजों में नये पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे.
चंडीगढ़ में CM करेंगे बैठक
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत, शिक्षा विभाग के बजट में बढ़ोतरी की भी संभावना है. इसके लिए राज्य के नये बजट में पैसे बढ़ाने का प्रविधान किया जाना प्रस्तावित है. शिक्षा विभाग के लिए जरूरी बजट निर्धारित करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को चंडीगढ़ में अहम बैठक करेंगे. इस मीटिंग में शिक्षा मंत्री महीपाल सिंह ढांडा के अतिरिक्त विभाग से जुड़े सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे.
इसी वर् लागू होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति
यह बजट प्री- बजट परामर्श की कड़ी में होगा. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत, शिक्षा विभाग के बजट में बढ़ोतरी की जानी कंपलसरी है. यही वजह है कि यह बैठक बुलाई गई है, ताकि आवश्यकता के अनुसार फंड उपलब्ध करवाए जा सके. हरियाणा इसी वर्ष से अपने यहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू कर रहा है.
पहले की मनोहर सरकार के समय ‘केजी टू पीजी’ की अवधारणा के तहत एक की कैंपस में प्रारंभिक से लेकर हायर एजुकेशन तक की पढ़ाई कों मैनेज करने का फैसला लिया गया था. पहले चरण में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय को इसके लिए चयनित किया गया.
