नकल पर लगाम लगाने के लिए हरियाणा बोर्ड ने की फुलप्रूफ व्यवस्था, सभी जिलों में तैनात किए गए नोडल अधिकारी

भिवानी | हरियाणा में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा (Board Exam) आयोजित की जा रही हैं. परीक्षाओं में नकल करने के लिए बोर्ड व सरकार पूरी तरह से जुटी हुई है. नकल रोकने के लिए हरियाणा सरकार (Haryana Govt) एक्शन मोड में आ चुकी है. इसके चलते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव को भी बदल दिया गया है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) का नया सचिव मुनीष नागपाल को बनाया गया है.

रद्द होगा परीक्षा केंद्र

विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नकल पर अंकुश लगाने के लिए फुलप्रूफ तैयारी की है. बोर्ड सचिव डॉ. मुनीष नागपाल का कहना है कि नकल की रिपोर्ट मिलते ही तुरंत प्रभाव से परीक्षा केंद्र को रद्द कर दिया जाएगा. बोर्ड प्रशासन ने सभी जिलों में नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी है. पल- पल की रिपोर्ट हासिल करने की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गयी है.

तीन बिंदुओं पर होगा फोकस

बुधवार को डॉ. मुनीष नागपाल ने बोर्ड परीक्षाओं के सुचारु रूप से संचालन को लेकर बोर्ड के उप सचिवों व सहायक सचिवों के साथ मीटिंग की है. उन्हें व्यवस्था के बारे में विस्तार से दिशा- निर्देश जारी किए गए हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को लेकर तीन बिंदुओं पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया जाना है.

सभी जिलों में रूट चार्ट के साथ उड़नदस्तों की तैनाती

पहला बिंदु पेपर लीक सहन नहीं किया जाएगा, नकल की रिपोर्ट मिलते ही परीक्षा केंद्र तुरंत रद्द होगा. दूसरा परीक्षा केंद्रों के बाहर किसी भी हाल में भीड़ एकत्र नहीं होनी चाहिए व तीसरा नकल पर पूर्ण अंकुश लगाना होगा शामिल रहेगा. डॉ. नागपाल का कहना है कि प्रदेश के सभी 22 जिलों में रूट चार्ट के साथ उड़नदस्तों की तैनाती हो चुकी है. हर उड़नदस्ता करीबन छह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगा.

बनाएं जाए जिलावार व्हाट्सएप ग्रुप

हर उड़नदस्ते को शुरुआती परीक्षा केंद्र की चेकिंग की फोटो नोडल अधिकारी के पास भेजनी होगी. नोडल अधिकारी इस बारे में उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजेंगे. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि तुरंत प्रभाव से उड़नदस्ता और नोडल अधिकारियों के जिलावार व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं जाए, ताकि उस पर इनफॉरमेशन शेयर की जा सकें.

सभी नोडल अधिकारी परीक्षाओं के खत्म होने तक अलॉट किए गए जिलों में ही रुके रहेंगे और पूरी निगरानी करके हर दिन रिपोर्ट देंगे. ऐसे में नकल पर लगाम लगाने के लिए हर कोशिश की जा रही है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.