ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. सनातन धर्म में होली के पर्व का विशेष महत्व है. अबकी बार होली (Holi 2025) पर 100 सालों के बाद सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण एक साथ हो रहा है. इस वजह से कई प्रकार के संयोग बन रहे हैं.
अबकी बार होली 14 मार्च शुक्रवार को मनाई जाएगी. कुछ विशेष संयोग के साथ इस दिन इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है, जिस वजह से यह दिन और भी खास हो जाता है. ग्रहों के राजा के नाम से जाने जाने वाले सूर्य इस दिन मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे 100 वर्षों बाद सूर्य का गोचर और चंद्र ग्रहण का एक ही दिन होगा.
एक ही दिन सूर्य का गोचर और चंद्र ग्रहण
यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसे यूरोप- ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों उत्तरी और दक्षिण अमेरिका- प्रशांत और अटलांटिक महासागर आदि हिस्सों में देखा जाएगा. चंद्र ग्रहण सुबह 9:27 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन दोपहर 3:30 मिनट पर होने वाला है. इस विशेष स्थिति की वजह से कुछ राशि के जातकों को भी लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण और सूर्य का गोचर काफी अच्छा रहेगा. कार्य क्षेत्र में आ रही सारी परेशानियां अब एक- एक करके दूर हो जाएंगी, आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा. रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण काफी अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य संबंधित सभी परेशानियों से आपको छुटकारा मिल जाएगा. आपको मानसिक तनाव से भी छुटकारा मिल जाएगा, ऐसे में समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा.
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण काफी खास रहेगा. कई अद्भुत सहयोग की वजह से भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर हो जाएगी.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
