नई दिल्ली | आज का जमाना टेक्नोलॉजी का जमाना है. आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) काफ़ी चर्चा में रहता है. पूरी दुनिया इसी के इर्द-गिर्द घूम रही है. हर फील्ड में इसकी धाक बढ़ती जा रही है. इसकी वजह से नए करियर ऑप्शंस और शानदार मौके भी देखने कों मिल रहे हैं. अगर बात करें तो बैंकिंग, हेल्थकेयर, मीडिया, मार्केटिंग और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में AI प्रोफेशनल्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है.
भविष्य की सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी में प्राप्त करें महारत
यदि आप 12वीं के बाद केवल डॉक्टर या इंजीनियर बनने की पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर कुछ नया और इनोवेटिव करने की चाह रखते हैं, तो AI और डेटा साइंस आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं. ये फील्ड न सिर्फ बेहतर वेतन और स्मार्ट वर्क के मौके देती है बल्कि आपको फ्यूचर की सबसे एडवांस्ड टेक्नोलॉजी में महारत प्राप्त करने का अवसर भी देती है.
हर सेक्टर में होता है AI का इस्तेमाल
यदि आप अपने करियर को आने वाले दशकों की सबसे प्रभावशाली टेक्नोलॉजी के साथ कनेक्ट करना चाहते हैं, तो AI से बेहतरीन ऑप्शन कोई नहीं है. AI एक्सपर्ट संतोष कुमार का कहना है कि कोई भी सेक्टर ऐसा नहीं है जहाँ AI इस्तेमाल नहीं होता है. पत्रकारिता, IT, डिजाइन, हेल्थकेयर, बैंकिंग जैसी हर इंडस्ट्री में AI की डिमांड काफ़ी तेजी से बढ़ रही है. यदि आपकों AI टूल्सकी अच्छी समझ है, तो आपको नौकरी में प्राथमिकता दी जाएगी.
कंपनियां ऐसे प्रोफेशनल्स को ज्यादा पसंद करती हैं, जो स्मार्ट वर्क कर पाये और AI का मैक्सिमम प्रॉफिट उठा सकें. यदि आप B.Tech in Al & Data Science करना चाहते हैं, तो रांची के कुछ टॉप कॉलेज बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं.
रांची के इन कॉलेज में कर सकते है पढ़ाई
- BIT Mesra – यहाँ आपको उन्नत रिसर्च सुविधाएं और शानदार प्लेसमेंट मिलता है.
- IIIT Ranchi – इंडस्ट्री-ओरिएंटेड कोर्स और AI-स्पेशलाइज़ेशन प्रदान करता है.
- Usha Martin University – TCS के साथ कोलैबोरेशन, इंडस्ट्री-रेडी कोर्स ऑफर करता है.
अन्य डिग्री के साथ भी कर सकते हैं AI की पढ़ाई
इन कॉलेजों में 4 साल का B.Tech प्रोग्राम मौजूद है, जिसकी फीस ₹8 से ₹13 लाख के बीच देखने कों मिल जाती है. यदि आप किसी अन्य डिग्री (BA, MA, B.Com आदि) के साथ-साथ AI सीखना चाहते हैं, तो रांची यूनिवर्सिटी में सर्टिफाइड AI कोर्स आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इसकी फीस की बात करें तो यह मात्र ₹5000-₹7000 प्रति सेमेस्टर होती है. आप किसी अन्य डिग्री के साथ AI की पढ़ाई कर सकते है व कम समय में AI की बेसिक से एडवांस नॉलेज हासिल कर सकते है.
कर सकते हैं हाई सैलेरी वाले प्रोफाइल में काम
रांची के इन कॉलेजों से पढ़ाई करने के बाद, आपको Google, Mahindra, TCS, Wipro, HDFC Finance, Reliance जैसी कंपनियों में नौकरी के बेहतरीन अवसर ऑफर किये जा सकते हैं. यदि आप AI में विशेषज्ञता प्राप्त कर लेते हैं, तो आप डेटा साइंटिस्ट, AI इंजीनियर, मशीन लर्निंग एक्सपर्ट, सॉफ्टवेयर डेवलपर जैसे हाई-सैलरी वाले प्रोफाइल में काम कर सकते है और अच्छा करियर बना सकते हैं.
