हरियाणा के इन जिलों के लिए खुले सरकारी खजाने, बजट में मिली एक से बढ़कर एक सौगातें; देखें लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2025- 26 के लिए 17 मार्च को बजट (Budget 2025) पेश किया. इसमें प्रदेश के सभी वर्गों का ध्यान रखने की कोशिश की गई है. बजट पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा तमाम नेताओं और समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से फीडबैक लिया गया और उनमें से उचित सुझावों को बजट में शामिल भी किया गया.

CM Nayab Singh Saini

वित्त मंत्री के तौर पर अपना पहला बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्षेत्रवासियों के लिए सरकारी खजाने खोल दिए. उन्होंने अंबाला को 800 एकड़ में बनने वाले औद्योगिक मॉडल टाउनशिप और गुरुग्राम को आधुनिक वातानुकूलित फूल मंडी की सौगात दी. उन्होंने दक्षिण हरियाणा में प्रदेश की सबसे बड़ी आधुनिक सरसों तेल मिल स्थापित करने की भी घोषणा की.

डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर की होगी स्थापना

बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री सैनी द्वारा डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर की स्थापना के साथ गुरुग्राम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन संस्थान बनाने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी और फरीदाबाद को बागवानी मिशन में शामिल करने के साथ नूंह के शहीद हसन खान मेवाती राष्ट्रीय मेडिकल कॉलेज में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने का ऐलान किया.

दूसरी तरफ रेवाड़ी में आयुष हर्बल पार्क बनाने, आईएमटी खरखौदा का विस्तार करने और इसमें हर्बल पार्क की स्थापना करने की घोषणा की गई.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

इन जिलों को मिली सौगातें

उन्होंने कहा कि खरखौदा आईएमटी में ही 10 नई औद्योगिक मॉडल टाउनशिप विकसित की जाएंगी. इसके अलावा, गुरुग्राम, सोनीपत और फरीदाबाद में कॉमन एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना भी की जाएगी. उन्होंने कहा कि आईएमटी मानेसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा.

रेवाड़ी में सैनिक संग्रहालय की स्थापना की जाएगी. मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि फरीदाबाद में लगने वाले सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले का आयोजन साल में दो बार किया जाएगा. इसके अलावा, हिसार और रेवाड़ी में भर्ती की तैयारी के लिए संस्थान का निर्माण भी करवाया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts