DDA ने शुरू की प्रीमियम सेगमेंट में फ्लैट्स की बिक्री, जानें कैसे कर पाएंगे आवेदन?

नई दिल्ली | दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 17 मार्च से प्रीमियम सेगमेंट की पहली स्कीम में फ्लैट्स खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. स्कीम के तहत, फ्लैट खरीदने वालों के लिए द्वारका कम्युनिटी सर्विस पर्सनल हाउसिंग स्कीम 2025 में ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स लेने के लिए केवल वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जो द्वारका सेक्टर- 19बी के गोल्फ व्यू अपार्टमेंट में एचआईजी, सुपर एचआईजी और पेंटहाउस फ्लैट्स के ऑनर हैं.

flat

फ्लैट्स की लोकेशन

इस स्कीम के तहत, सभी फ्लैट्स द्वारका सेक्टर- 19बी के फेज- 2 के टावर एम में स्थित हैं, जिनका अनुमानित रिजर्व प्राइस 32.53 लाख रखा गया है. मिली जानकारी के अनुसार, गोल्फ व्यू अपार्टमेंट में फ्लैट ऑनर्स की संख्या 1100 से ज्यादा है और कुल फ्लैट्स केवल 364 ही है. इसलिए आवेदक को केवल एक ही फ्लैट दिया जाएगा, चाहे वह दो या उससे ज्यादा फ्लैट्स का ऑनर हो. हालांकि, आवेदक एक से ज्यादा फ्लैट्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन इलाकों से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, जल्द मिलेगी 2 नए फ्लाईओवर की सौगात

2 लाख रूपए अर्नेस्ट मनी डिमांड

ई-ऑक्शन प्रक्रिया में हिस्सा लेने वालों के लिए अर्नेस्ट मनी डिमांड ₹2,00,000 निर्धारित की गई है. इन फ्लैट्स का मेंटिनेंस चार्ज दिवाली स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2023 के तहत लिया जाएगा. हर ऑक्शन बोली में फ्लैट की कीमत ₹25,000 तक बढ़ाई जाएगी. इस योजना के तहत, रजिस्ट्रेशन और ईएमडी सबमिशन 17 मार्च सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा. रजिस्ट्रेशन और ईएमडी जमा करवाने की अंतिम तिथि 24 मार्च निर्धारित की गई है. वहीं, फाइनल सबमिशन 26 मार्च को होगा. उसके बाद, ऑनलाइन ई- ऑक्शन 29 मार्च को आयोजित किया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts