हरियाणावासियों के लिए आई एक और खुशखबरी, इस जिले में खुलेगी पहली IIT

चंडीगढ़ | हरियाणावासियों को एक और बड़ी सौगात मिल सकती है. प्रदेश सरकार (Haryana Govt) राज्य का पहला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) स्थापित करने की योजना बना रही है. इसके लिए संस्थान निदेशालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) से निर्देश मिलने के बाद तकनीकी शिक्षा विभाग तैयारी में जुट चुका है. मिली जानकारी के अनुसार, तकनीकी एजुकेशन के डायरेक्टर ने प्रदेश के सभी डीसी को पत्र लिखकर जमीन की मांग की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रक्रिया में जमीन अधिग्रहण की समस्या आ रही है. इसी कारण सरकार ने 300 एकड़ भूमि अधिग्रहण की शर्त रखी है.

IIT Haryana

सांसदों के बीच तेज हुई लॉबिंग

केंद्र और राज्य सरकार चिन्हित जमीन पर प्रोजेक्ट शुरू करने का निर्णय लेगी. इसके बाद, इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिलेगी. हरियाणा बीजेपी के सांसद इस प्रोजेक्ट को अपने क्षेत्र में लाने के लिए लॉबिंग कर रहे हैं. सभी चाहते हैं कि IIT उनके संसदीय क्षेत्र में स्थापित हो, जिससे स्थानीय युवाओं को लाभ मिल सके. वर्तमान में हरियाणा से 3 केंद्रीय मंत्री हैं- करनाल से मनोहर लाल, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह और फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि IIT इन्हीं तीनों जिलों में से किसी एक में स्थापित की जा सकती है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

भिवानी और हिसार के नेता भी जुटे

सरकार द्वारा 300 एकड़ भूमि अधिग्रहण की शर्त के बाद भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह इस संस्थान को अपने क्षेत्र में लाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, हिसार से पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा भी इसे अपने इलाके में स्थापित कराने का प्रयास कर रहे हैं. इसके अलावा, गुरु दक्ष राजकीय पॉलिटेक्निक के स्टाफ ने भी IIT को शहर में स्थापित करवाने के लिए कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा से मुलाकात की है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts