दिल्ली में महिलाओं को 2500 रूपए महीना देने के लिए रखी गई शर्तें, जानें उन्हें पूरा करने का तरीका

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिला समृद्धि योजना (Mahila Samridhi Yojana) के तहत महिलाओं को प्रति महीना 2500 रूपए मिलने की तस्वीर धीरे- धीरे साफ होने लगी है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार ने महिला समृद्धि योजना को लागू किया है.

Lado Laxmi Yojana

ऐसे मिलेगा लाभ

अब इस योजना से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है कि किन महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक परिवार से केवल एक ही महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा. एक बीपीएल कार्ड पर यदि 4 महिलाओं का नाम अंकित है, तो उम्र के हिसाब से सबसे ज्यादा बड़ी महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा.

BPL कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज

  • एड्रेस प्रूफ- आधार कार्ड, वोटर आईडी, बिजली का बिल, रेंट एग्रीमेंट
  • पहचान पत्र- आधार कार्ड, वोटर आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • इनकम प्रूफ

ऑनलाइन फॉर्म कैसे लें: खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग, दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करें. निकटतम सर्कल ऑफिस से आफलाइन फार्म प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

ऐसे बनेगा बीपीएल कार्ड

  • आवेदन पत्र में अपना नाम, पता, पारिवारिक विवरण और अन्य सभी आवश्यक जानकारियां प्रदान करें.
  • आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपियां अपलोड करें और आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करें. या आवेदन पत्र को आवश्यक दस्तावेजों के साथ निकटतम सर्कल ऑफिस में जमा करें.
  • आवेदन जमा करने के बाद दिए गए रेफरेंस नंबर का उपयोग करके आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं.
  • एक बार जब आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा, तो फिर आप आधिकारिक वेबसाइट से ई- राशन कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.