इस दिन घोषित होगा हरियाणा शिक्षा बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, बोर्ड चेयरमैन ने दी जानकारी

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा 10वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन पूरा किया जा चुका है. जो परीक्षा रद्द की गई थी, उसका दोबारा आयोजन 27 मार्च को होगा. वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 29 मार्च को समाप्त हो जाएंगी. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब घोषित होगा. शिक्षा बोर्ड ने भी रिजल्ट को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. बोर्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) पवन कुमार ने इस विषय में विस्तृत जानकारी दी.

Results

15 मई तक घोषित होगा रिजल्ट

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षाओं का परिणाम 15 मई तक जारी किया जा सकता है. इससे पहले, 2 अप्रैल से पेपर की मार्किंग का काम शुरू कर दिया जाएगा. इस बार ऑनलाइन मार्किंग के बजाय मैन्युअल मार्किंग की जाएगी. उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया जारी है और मार्किंग केंद्र बनाने के बाद अध्यापकों की ड्यूटी लगा दी गई है. जल्द ही, यह प्रक्रिया पूरी कर 45 दिनों के भीतर रिजल्ट घोषित किया जाएगा. अब तक शिक्षा बोर्ड डेढ़ महीने में परीक्षा परिणाम जारी करता रहा है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज, 800 करोड़ से मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

मानसिक दबाव किया जाएगा कम

बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि परीक्षा के बाद बच्चों पर रिजल्ट का प्रेशर बना रहता है. हर छात्र यही सोचता है कि उसका परीक्षा परिणाम कैसा होगा, लेकिन इस बार बोर्ड बच्चों को मानसिक दबाव से बाहर निकालने का प्रयास करेगा. रिजल्ट जारी करने की तारीख पर विचार किया जाएगा, ताकि बच्चों को अनावश्यक तनाव से मुक्त किया जा सके.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts