हरियाणा के सरकारी स्कूलों में इस दिन घोषित होगा रिजल्ट 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

झज्जर | हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन प्रोसेस के तहत प्रवेश उत्सव व परीक्षा परिणाम का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. एक अप्रैल को सभी सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे. इसी दिन बच्चों को नई कक्षा की पुस्तकें भी प्रदान की जाएगी. इसी दिन से स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया की शुरू आत होगी.

School Holiday

आज से शुरू हो रही प्रवेश प्रक्रिया

प्रवेश उत्सव के दौरान विद्या प्रवेश की शुरुआत 23 मार्च यानि आज से हो रही है. यह राज्य और जिला स्तर के अधिकारी द्वारा किया जाएगा. प्रारंभिक शिक्षा के लिए स्कूल और समुदायों में 24 से 28 मार्च तक स्कूल मुखिया, कक्षा शिक्षक, एसएमसी सदस्य, संबंधित ग्राम पंचायतें जागरूकता अभियान चलाएंगी. विद्यार्थियों के एडमिशन, अवस्थानंतर (बदली हुई अवस्था) और ठहराव के बारे में जागरूकता के लिए एक अप्रैल को विशेष अभिभावक-शिक्षक की बैठक का आयोजन होगा.

इस प्रकार रहेगी प्रोसेस

दूसरे चरण में कक्षा पांच और आठवीं के सभी विद्यार्थियों का दो अप्रैल को कक्षा छह और नौ में नामांकन करवाया जाएगा. वहीं, जिन स्कूलों में उच्च प्राथमिक, माध्यमिक सेक्शन नहीं हैं, ऐसे बच्चों का पड़ोस के नजदीकी स्कूलों में नामांकन, अवस्थानंतर दो अप्रैल को होगा. स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र तीन अप्रैल को और अगले स्कूल में बच्चों का प्रवेश चार अप्रैल को होगा. सीखने के अंतराल की पहचान करने के लिए बेसलाइन मूल्यांकन प्रक्रिया 6 से 10 अप्रैल तक रहेंगी. उच्च कक्षाओं में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए परिचयात्मक सत्र 10 से 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

यह होगी पूरी प्रक्रिया

इसके अतिरिक्त दो से 20 अप्रैल तक स्कूल स्तर पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों की बैठक आयोजित की जाएंगी. तीसरे चरण में कक्षाओं के सुचारू संचालन और ड्रॉप आउट रोकने के लिए 21 अप्रैल से 15 मई तक अभियान चलाया जाएगा. पांचवीं पास करने वाले छात्रों का अगली कक्षा में उसी दिन (एक अप्रैल) नामांकन किया जाएगा. वहीं, जिन विद्यार्थियों के गांव में उच्चतर प्राथमिक स्कूल नहीं है, उस मामले में प्राथमिक स्कूल मुखिया दो अप्रैल को बच्चों को विद्यालय बुलाकर माता-पिता के साइन करवाने के लिए प्रार्थना पत्र पर नामांकन दिया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.