हरियाणा में गर्मी का सितम, दिन- ब- दिन बढ़ रहा पारा; पढ़ें आज की ताजा वेदर अपडेट

चंड़ीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में मौसम अब करवट लेता नजर आ रहा है. धीरे- धीरे गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू कर चुकी है. आए दिन तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 25 मार्च तक दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के भी आसार बने हुए हैं. इसके अलावा, तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक का उतार- चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

Garmi 3

महेंद्रगढ़ रहा सबसे गर्म

वर्तमान में दिन के समय गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. कल 23 मार्च को प्रदेश का सबसे ज्यादा गर्म इलाका महेंद्रगढ़ रहा, जहां तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा मौसम लावणी के लिए उपयुक्त होता है. बीते 24 घंटे के दौरान अंबाला और चंडीगढ़ के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. यहां अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस कम हो गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल

कल चंडीगढ़ और अंबाला का तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, सबसे ज्यादा बढ़ोतरी गुरुग्राम के तापमान में देखने को मिली. यहां तापमान 2.7 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 33.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

ऐसा रहा बाकी जिलों का हाल

कल हिसार जिले का तापमान 33.5 डिग्री, नारनौल का 34.4 डिग्री, रोहतक का 31.3 डिग्री, सिरसा का 33 डिग्री, फरीदाबाद का 33.3 डिग्री और फतेहाबाद का 30.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. दूसरी तरफ कुरुक्षेत्र का तापमान 31.4 डिग्री, महेंद्रगढ़ का 35 डिग्री, पंचकूला 30.7 डिग्री, पानीपत 31.3 डिग्री और सिरसा का तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts