ATM से पैसा निकालना होगा महंगा, 1 मई से लागू होगा नया नियम

नई दिल्ली, New Rules | यदि आप भी पैसा निकालने के लिए ATM का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. बता दें कि 1 मई से एटीएम से पैसा निकालना महंगा हो जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को एटीएम इंटरचेंज फीस में बढ़ोतरी को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है.

ATM Machine

एटीएम से पैसे निकालना होगा महंगा

भारतीय रिजर्व बैंक के इस फैसले के बाद होम बैंक नेटवर्क के बाहर अगर ATM से कोई भी विड्रॉल किया जाएगा या बैलेंस चेक किया जाएगा वो आपको पहले के मुकाबले थोड़ी ज्यादा फीस का भुगतान करना पड़ेगा. पहले जब आप अपने होम बैंक के ATM की जगह दूसरे बैंक के ATM से पैसे निकालते थे, तो आपको फीस के रूप में 17 रूपए देने होते थे, लेकिन अब आपको 19 रूपए का भुगतान करना होगा.

दूसरे बैंक के ATM से बैलेंस चेक करने पर पहले 6 रुपए देने होते थे, लेकिन अब इसको बढ़ाकर 7 रूपए कर दिया गया है. यहां आपको बता दें कि दूसरे बैंक के ATM से ट्रांजेक्शन फीस तभी वसूली जाएगी जब आप फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट को पार कर देंगे. आपको बता दें मेट्रो सिटीज में होम बैंक के अलावा दूसरे बैंक के एटीएम से फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट 5 है, जबकि नॉन मेट्रो सिटीज में फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट का आंकड़ा 3 हैं.

यह भी पढ़े -  पश्चिमी UP व हरियाणा के रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5- 13 मई तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें

क्या है व्हाइट लेबल एटीएम?

RBI ने छोटे शहर और गांवों तक ATM की सुविधा पहुंचाने के लिए एटीएम पेमेंट एंड सेटेलमेंट सिस्टम एक्ट 2007 के तहत इन जगहों पर ऐसे एटीएम लगाने की मंजूरी दी है, जिसमें किसी बैंक का बोर्ड नहीं लगा होता. इन एटीएम से डेबिट, क्रेडिट कार्ड से पैसे तो निकाले ही जा सकते हैं. साथ में बिल पेमेंट, मिनी स्टेटमेंट, चेक बुक रिक्वेस्ट, कैश डिपॉजिट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.