हरियाणा: गरीबी रेखा से नीचे लोगों की संख्या में हुआ इजाफा, 52 लाख से बढ़कर 2.13 करोड़ तक पहुंची संख्या

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा में सरकार ने बीपीएल और AAY राशन कार्ड धारकों की संख्या को लेकर अहम जानकारी दी. सरकार ने बताया कि बीते 5 सालों के दौरान बीपीएल और AAY राशन कार्ड धारकों की संख्या 11 लाख से लगभग 5 गुना बढ़कर 51 लाख हो गई है. इसी तरह, इन योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या 52 लाख से बढ़कर 2.13 करोड़ तक पहुंच गई है. खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने यह जानकारी विधायक पूजा चौधरी के सवाल के जवाब में दी.

garibi haryana

संख्या में हुआ इजाफा

प्रदेश में बीते 5 वर्षों के दौरान गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों की संख्या 52.4 लाख से बढ़कर 2.13 करोड़ हो गई है. इसी तरह बीपीएल कार्ड धारकों की संख्या भी 5 गुना बढ़ चुकी है. सरकार ने चालू बजट सत्र के दौरान यह आंकड़े साझा किए. कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा और पूजा चौधरी ने सरकार से सवाल किया था कि अप्रैल 2022 से सितंबर 2024 के बीच अंत्योदय अन्न योजना (AAY) और बीपीएल स्कीम के तहत राशन कार्ड और परिवारों की संख्या में कितना बदलाव आया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, गर्म हवाओं और लू चलने का अलर्ट जारी

ढाई साल में लाखों नए राशन कार्ड धारक जुड़े

इस पर खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने जवाब देते हुए बताया कि अप्रैल 2022 में बीपीएल कार्ड धारकों की संख्या 8,82,417 थी, जो सितंबर 2024 में बढ़कर 46,45,310 हो गई. इस दौरान 37,62,893 नए राशन कार्ड धारक जुड़े. इसी तरह, AAY कार्डों की संख्या अप्रैल 2022 में 2,44,603 थी, जो सितंबर 2024 में बढ़कर 2,92,845 हो गई. यानी ढाई साल में इनकी संख्या 54,705 बढ़ी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts