दिल्ली में आया शिक्षक बनने का गोल्डन चांस, स्कूल में सुधरेगा पढ़ाई का स्तर

नई दिल्ली | अगर आप भी शिक्षक बनना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के सरकारी स्कूलों में 9 हजार से ज्यादा शिक्षक पद के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है. यह भर्ती स्थाई शिक्षकों के पद के लिए की जाएगी. शिक्षा निदेशालय की तरफ से इस पर मसौदा तैयार किया जा रहा है.

TEACHER

ऑडिट के बाद भर्ती का निर्णय

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की तरफ से आयोजित परीक्षा के तहत यह भर्ती की जाएगी. यह भर्ती प्रक्रिया इस शैक्षणिक सत्र से शुरू हो सकती है. जानकारी के अनुसार, वर्तमान समय में सरकारी स्कूलों में 70 हजार से ज्यादा पद हैं. इनमें से लगभग 66 हजार शिक्षक कार्यरत हैं. करीबन 12 हजार शिक्षक अस्थाई हैं. शिक्षा विभाग ने ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद भर्ती का निर्णय लिया है.

शिक्षकों की कमी

तत्कालीन आम आदमी पार्टी की सरकार ने सरकारी स्कूलों को शिक्षा मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया था, मगर शिक्षकों की कमी के बीच छात्रों के भविष्य को संवारा जा रहा था. पहले की सरकार में अधिकतर अस्थाई शिक्षकों की भर्ती की गई थी. यही नहीं जिन शिक्षकों ने किसी वजह से पद छोड़ा, वहां पर अस्थाई शिक्षकों को भर्ती किया गया था.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के सबसे बड़े गोल्फ कोर्स की आजीवन सदस्यता शुरू, जानिए शुल्क और आवेदन प्रक्रिया

अप्रैल या मई में अधिसूचना जारी होने की संभावना

निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के तौर पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन अप्रैल या मई में जारी होना संभावित है.

सुधरेगा पढ़ाई का स्तर

राजकीय विद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव अजय वीर यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव के बड़े- बड़े दावे किए हैं, जबकि जमीनी स्तर पर ऐसा कुछ नहीं था. शिक्षकों की भर्ती होने से स्कूलों में पढ़ाई के स्तर में सुधार होगा व विद्यार्थी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और अपना भविष्य संवार सकेंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.