दिल्ली मेट्रो के पांचवें चरण में हरियाणा के लिए खुशखबरी, इस शहर तक पहुंचेगी मेट्रो; DPR तैयार

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र में मेट्रो विस्तार पर तेजी से काम आगे बढ़ रहा है. मेट्रो विस्तार के चौथे चरण में 60% से ज्यादा काम पूरा हो चुका है, जबकि बाकी के काम को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है. वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने पांचवें चरण का काम भी शुरू कर दिया है. Phase- 5 के लिए डीएमआरसी और शहरी कार्य मंत्रालय के बीच काम शुरू हो गया है. इस चरण का काम शुरू होने पर बड़े एरिया तक मेट्रो की पहुंच होगी और दिल्ली- NCR में लोगों की आवाजाही काफी आसान हो जाएगी.

Metro

दिल्ली मेट्रो Phase- 5

इसके तहत, 18 कॉरिडोर बनाए जाएंगे. इसकी सूची को दो भागों में विभाजित किया गया है. Phase- 5 में यमुना बैंक से लोनी बॉर्डर कॉरिडोर, फरीदाबाद से गुरुग्राम कॉरिडोर समेत 18 कॉरिडोर बनाए जाएंगे. Phase- 5 (A) में उन 3 कॉरिडोर को रखा गया है, जिसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार है. मेट्रो के बाकी कॉरिडोर को Phase- 5 (B) की सूची में रखा गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली मेट्रो के पांचवें चरण में 206 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई जाएगी. इसमें 115 किलोमीटर लंबा हिस्सा एलिवेटेड होगा, जबकि बाकी हिस्सा अंडरग्राउंड होगा. इस चरण में लगभग 128 जगहों पर स्टेशन बनेंगे. Phase- 5 में बल्लभगढ़ से पलवल के बीच सबसे लंबा कॉरिडोर होगा. इसके बाद, दूसरा सबसे लंबा कॉरिडोर मयूर विहार Phase- 3 से लोनी बार्डर के बीच होगा, जिसकी कुल लंबाई 21 किलोमीटर रहेगी.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

Phase- 4 में तीन नई लाइनें

दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण में तीन नई लाइनें बिछाने की मंजूरी मिली है, जिसके बाद DMRC की ओर से लगभग 112 किलोमीटर लंबे 6 नए कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं. इनमें जनकपुरी वेस्ट से रामकृष्ण आश्रम मार्ग और मजलिस पार्क से मौजपुर कॉरिडोर पर प्राथमिकता के साथ काम आगे बढ़ रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.