खुशखबरी: नवरात्र पर सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, फटाफट चेक करें नई कीमतें

नई दिल्ली, LPG Rate Today | नवरात्र के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है. महीने की शुरुआत के पहले ही दिन यानि 1 अप्रैल को होने वाले कई बदलावों में से एक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत भी है और आज इसकी कीमतों में बदलाव हुआ है. नए रेट के मुताबिक 19 किलोग्राम भारवर्ग वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 45 रूपए तक की कटौती हुई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर कोलकाता तक इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है.

LPG Cylinder

कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत

इंडियन आयल द्वारा जारी नई कीमतों के मुताबिक, दिल्ली में आज यानि 1 अप्रैल से 19 किलोग्राम भारवर्ग वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1762 रूपए हो गई है. जबकि पहले 1803 रूपए थी. यानि दिल्ली में सिलेंडर 41 रूपए सस्ता हुआ है. कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर 44.50 रूपए सस्ता हुआ है. जिसके बाद नई कीमत 1913 रूपए से घटकर 1868.50 रूपए हो गई है.

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1714.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1755.50 रुपये थी. यानि 41 रूपए सस्ता हुआ है. वहीं, चेन्नई में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1924 रुपये हो गई है, जो पहले 1965 रुपये थी. यानि यहां भी 41 रूपए सस्ता हुआ है.

यह भी पढ़े -  देश की पहली वाइल्डलाइफ टनल से शुरू हुआ ट्रायल ट्रैफिक, दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे को मिली नई रफ्तार

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत स्थिर

हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में 14.2 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.