नई दिल्ली | अगर आज मंगलवार को आपको बैंक (Bank) से जुड़ा कोई काम है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. ऐसा न हो कि आप बिना जानकारी के बैंक जाएं और खाली हाथ लौटना पड़े. इससे आपका समय तो बर्बाद होगा और काम भी नहीं हो पाएगा. दरअसल, आज 1 अप्रैल को बैंकों में ग्राहकों से जुड़े काम नहीं हो पाएंगे.
बंद रहेगी पब्लिक डीलिंग
आज देशभर के सभी राज्यों में बैंक तो खुलेंगे, लेकिन ग्राहकों का काम नहीं होगा. सभी राज्यों की बैंक शाखाएं खुली रहेंगी, लेकिन पब्लिक डीलिंग का काम नहीं होगा. अगर आपको आज बैंक का कोई काम है, तो आपको मायूस होना पड़ सकता है. आज बैंक द्वारा फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग के काम निपटाए जाएंगे. इस दिन बैंकों में अकाउंट क्लोजिंग का काम होगा, इसलिए ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पाएंगी. यही कारण है कि आरबीआई द्वारा आम लोगों के लिए बैंक की छुट्टी घोषित की गई है. आरबीआई कैलेंडर में इसे पब्लिक होलीडे के तौर पर शामिल किया गया है.
अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
अप्रैल महीने में बैंकों में 15 दिन की छुट्टी रहेगी. इसमें पब्लिक होलीडे, दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार शामिल हैं. अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई काम है, तो उसे सही से प्लान करके निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो. इस दौरान नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं जारी रहेंगी. ग्राहकों को अगर ऑनलाइन पैसे भेजने हैं, बिल भरना है या अन्य डिजिटल बैंकिंग काम निपटाना है, तो वे कर सकते हैं.
इन दिनों बंद रहेंगे बैंक
- 1 अप्रैल – वार्षिक खाता समापन / सरहुल
- 5 अप्रैल – बाबू जगजीवन राम जयंती
- 10 अप्रैल – महावीर जयंती
- 14 अप्रैल – डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती / विशु / बिजू त्योहार / महा विशुवा संक्रांति / तमिल नव वर्ष / बिहू / चेइराओबा
- 15 अप्रैल – बंगाली नव वर्ष / हिमाचल दिवस / बिहू
- 16 अप्रैल – बिहू
- 18 अप्रैल – गुड फ्राइडे
- 21 अप्रैल – गरिया पूजा
