दिल्ली के लोगों को मिलेगा सस्ती दरों पर स्वच्छ पेयजल, 5 हजार जगहों पर लगेंगे वाटर एटीएम

नई दिल्ली | गर्मी सीजन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दिल्ली की नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार ने लोगों को नाममात्र दर पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 5 हजार वाटर एटीएम लगाने की घोषणा की है. पहले चरण में दिल्ली के बाजारों और व्यवसायिक क्षेत्रों से इसकी शुरुआत होगी, ताकि गर्मियों में पेयजल किल्लत से निजात मिल सके.

Water ATM

जल मंत्री ने दी जानकारी

दिल्ली सरकार में जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि राजधानी के लोगों को सस्ता व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 5 हजार वाटर एटीएम स्थापित किए जाएंगे. एटीएम पर उपयोग होने वाली प्लास्टिक की बोतलों को वापस लेने की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि उन्हें रिसाइक्लिंग कर दोबारा उपयोग में लाया जा सके.

प्रवेश वर्मा ने कहा कि भीड़- भाड़ वाले इलाकों और बाजारों में पानी को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी रहती है. इसी वजह से पहले इन्हीं जगहों पर वाटर एटीएम लगाएं जाएंगे. कई इलाकों में पाइपलाइन से जलापूर्ति नहीं होती है जिसके चलते लोग महंगा पानी खरीदने पर मजबूर हो रहे हैं. ऐसे में वाटर एटीएम लगाकर इस समस्या से छुटकारा दिलाया जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

उन्होंने बताया कि इस योजना को PPP मॉडल पर शुरू किया जाएगा. वाटर एटीएम का संचालन ठीक तरीके से होता रहें, इसके लिए वहां के बाजार संगठन और RWA की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. जल्द ही, योजना को मंजूरी के लिए कैबिनेट के पास भेजा जाएगा.

AAP ने की थी शुरुआत

दिल्ली में पूर्व की आम आदमी पार्टी सरकार ने झुग्गी- बस्तियों में वाटर एटीएम लगाकर इस योजना की शुरुआत की थी, जिसके तहत ढाई हजार स्मार्ट कार्ड वितरित किए गए थे. 1 कार्ड पर प्रतिदिन 20 लीटर पानी लिया जा सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.