अप्रैल में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

नई दिल्ली | अप्रैल के महीने की शुरुआत हो चुकी है. इस महीने देश के अलग- अलग राज्यों और शहरों में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें 4 रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अतिरिक्त 10 दिन अलग- अलग जगह पर बैंकों में कार्य बंद रहेगा. इसी महीने 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती और 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे है. ऐसे में इन दोनों दिन भी छुट्टियां रहेंगी. अगर बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो इन छुट्टियों वाले दिनों को जरूर ध्यान में रखें, ताकि आपको कोई परेशानी ना हो.

Bank Image

शेयर बाजार भी रहेगा प्रभावित

यहां पर यह बात ध्यान में रखना जरूरी है कि इन छुट्टियों के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसे का लेनदेन समेत अन्य काम सुचारु रूप से होते रहेंगे. इन पर छुट्टियों का कोई फर्क नहीं पड़ेगा. अप्रैल के महीने में 11 दिन शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा. इनमें 8 दिन शनिवार और रविवार भी शामिल हैं. इसके अलावा 10 अप्रैल को महावीर जयंती, 14 अप्रैल को डॉक्टर अंबेडकर जयंती और 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

इन दिनों रहेंगे बैंक बंद

तारीख बंद रहने का कारण कहां बंद रहेंगे
1 अप्रैल सालाना बैंक क्लोजिंग सभी जगह
5 अप्रैल बाबू जगजीवन राम जन्मदिन हैदराबाद-तेलंगाना
6 अप्रैल रविवार सभी जगह
10 अप्रैल महावीर जयंती सभी जगह
12 अप्रैल दूसरा शनिवार सभी जगह
13 अप्रैल रविवार सभी जगह
14 अप्रैल डॉ. अंबेडकर जयंती सभी जगह
15 अप्रैल बंगाली न्यू ईयर और भोग बिहू अगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोलकाता और शिमला
16 अप्रैल भोग बिहू गुवाहाटी
18 अप्रैल गुड फ्राइडे सभी जगह
20 अप्रैल रविवार सभी जगह
21 अप्रैल गरिया पूजा अगरतला
26 अप्रैल चौथा शनिवार सभी जगह
27 अप्रैल रविवार सभी जगह
29 अप्रैल परशुराम जयंती शिमला
30 अप्रैल अक्षय तृतीया बेंगलुरु

 

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts