गुरुग्राम शहर को ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, यहां पर बनेंगे नए फ्लाईओवर व बाईपास

गुरुग्राम | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह मंगलवार को गुरुग्राम के PWD हाउस पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा पेश किए गए वित्त वर्ष 2025- 26 के बजट की जमकर सराहना की. इस दौरान उन्होंने गुरुग्राम जिले के विकास के रोडमैप को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले 5 सालों में बेहतर कनेक्टिविटी व मजबूत सड़क नेटवर्क से गुरुग्राम के सुनहरे भविष्य की आधारशिला रखी जाएगी.

Flyover Bridge 2

यहां पर बनेंगे फ्लाईओवर

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि बुनियादी ढांचे के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की इसी कड़ी में गुरुग्राम- जयपुर हाइवे से वाटिका चौक तक एलिवेटेड रोड और वाटिका चौक से घाटा तक 4 नए फ्लाईओवर बनाएं जाएंगे. इस प्रोजेक्ट पर 850 करोड़ रूपए की लागत राशि खर्च होगी. उन्होंने बताया कि GMDA द्वारा क्रियान्वित किए जाने वाले इस महत्वपूर्ण कार्य से एयरपोर्ट से आने वाले यात्री 30 मिनट के भीतर घाटा पहुंच सकेंगे.

जलभराव से मिलेगी मुक्ति

उन्होंने बताया कि नरसिंहपुर में भी जलभराव की समस्या का जल्द स्थायी समाधान निकाला जाएगा. द्वारका एक्सप्रेसवे पर ड्रेनेज का काम जारी है. इस कार्य के पूरा होते ही नरसिंहपुर में पानी निकासी को ड्रेनेज के साथ जोड़ दिया जाएगा. भविष्य में पानी की जरूरतों को लेकर भी सरकार पूरी गंभीरता से आगे बढ़ रही है. सोनीपत के ककरोई से गुरुग्राम तक कवर्ड पाइपलाइन के लिए बजट में विशेष रूप से 2 हजार करोड़ रूपए की राशि अलॉट की गई है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

राव नरबीर सिंह ने कहा कि आने वाले 5 सालों में शहर को ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाकर आमजन को सुगम व सरल यातायात रास्ता उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने कहा कि गुरुग्राम- झज्जर सड़क मार्ग पर गांव धनकोट को जाम मुक्त करने के लिए उनकी मुख्यमंत्री से सार्थक चर्चा हुई हैं, जिसमें द्वारका एक्सप्रेसवे से बाढ़सा एम्स के लिए बाईपास के विकल्पों पर कार्य किया जाएगा. इसी प्रकार गांव चंदू बुढेड़ा में बनने वाले बाईपास के लिए जल्द ही जमीन अधिग्रहण की प्रकिया शुरू की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.