युवाओं के लिए बड़ी खबर, अग्निवीर भर्ती में शामिल होने का मौका; 10 अप्रैल तक करें आवेदन

अंबाला | जो भी युवा भारतीय सेना (Indian Army) में शामिल होना चाहते हैं उनके लिए एक खुशखबरी है. अग्निवीर भर्ती कार्यालय अंबाला ने वर्ष 2025- 26 के लिए भारतीय सेना अग्निवीर योजना के लिए भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 मार्च 2025 को शुरू किया था. वर्तमान में यह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल 10 अप्रैल 2025 तक खुला रहेगा. ऐसे में जो भी युवा अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे, उनके पास अभी एक और मौका है.

Indian Army

करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www. joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. इसके तहत, भर्ती के लिए हरियाणा के 6 जिलों अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला, साथ ही केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुरुष उम्मीदवारों व दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं.

यह भी पढ़े -  District AYUSH Society Rewari Jobs: रेवाड़ी में 16 पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

विभिन्न श्रेणियों के लिए आयोजित हो रही भर्ती प्रक्रिया

ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक है, वह ऑनलाइन माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकता है. भर्ती प्रक्रिया विभिन्न श्रेणियों के लिए आयोजित की जा रही है. ऐसे में अगर आप भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.