हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में 10 घंटे तक रहेगा बिजली कट, 1 मई तक लिया गया फैसला

चंडीगढ़ | हरियाणा में किसानों की गेहूं की फसल पक कर तैयार हो चुकी है. ऐसे में आगजनी से बचाने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने गांवों में बिजली कट के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है. बिजली निगम (Bijli Nigam) ने दिन के समय ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया है, ताकि गेहूं की फसल में होने वाली आगजनी की घटनाओं को रोका जा सके. इसके लिए रोज सुबह 8 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

bijli

आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए फैसला

गर्मियों के दिनों में बिजली खपत बढ़ने और बिजली के तारों के आपस में टकरा जाते हैं, तो उनसे निकलने वाली चिंगारी खेत में खड़ी फसल को जलाकर राख कर देती है. इसी कारण गेहूं की फसल में हर साल आग की घटनाएं होती हैं. इसी कारण बिजली निगम ने 3 अप्रैल से कटाई के सीजन में दिन में बिजली बंद रखने का निर्णय लिया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

शेड्यूल में बदलाव

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने गांवों में बिजली कट के शेड्यूल में बदलाव किया है. पहले जहां सुबह 8 से शाम 7 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहती थी, अब ग्रामीण इलाकों में सुबह साढ़े 6 बजे से शाम साढ़े बजे तक तथा रात को साढ़े 12 बजे से साढ़े 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. 30 अप्रैल तक यह शेड्यूल जारी रहेगा और गांवों में 16 घंटे बिजली बंद रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.