हरियाणा में 5 अप्रैल को स्कूलों के समय में बदलाव, जानें क्या होगी नई टाइमिंग

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों के संचालन समय को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है. प्रदेश सरकार (Haryana Govt) ने स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है. इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों के लिए आदेश जारी किया गया है.

School Holiday

यह रहेगा नया समय

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि हरियाणा सरकार द्वारा दुर्गा अष्टमी के अवसर पर 5 अप्रैल यानि कल प्रदेश के राजकीय विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है. विद्यालयों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा, जो कि अध्यापकों तथा विद्यार्थियों के लिये एक समान होगा.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों की टाइमिंग 

डबल शिफ्ट वाले विद्यालयों में पहली शिफ्ट का समय सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगा तथा दूसरी शिफ्ट का समय अन्य दिनों की भांति समान रहेगा. उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.