दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत, पहले चरण में केवल इन्हीं लोगों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने के बाद आज आयुष्मान भारत योजना राजधानी में लागू हो गई है. लंबे इंतजार के बाद दिल्ली का नाम भी आयुष्मान भारत योजना से जुड़ रहा है और इस संबंध में केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच एक MoU साइन हुआ है.

Aayushmaan Bharat Yojana

बुजुर्गो पर कोई शर्त नहीं होगी लागू

अब दिल्ली में रहने वाले गरीब व जरूरतमंद लोग भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर 10 लाख रुपये तक के मेडिकल कवर का लाभ उठा सकेंगे. हालांकि, आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कई नियम व शर्तें हैं. मगर दिल्ली में करीब 4 लाख से ज्यादा ऐसे लोग हैं, जिन्हें आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सिर्फ आधार कार्ड की जरूरत होगी. इन लोगों पर आय की सीमा या राशन कार्ड की अनिवार्यता का नियम लागू नहीं होगा.

हम यहां बात कर रहे हैं, दिल्ली में रहने वाले 70 साल या उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्गो की, जिनके लिए केंद्र सरकार ने खासतौर पर आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया है. यह ठीक वैसे ही काम करेगा और वही सब सुविधाएं मिलेंगी, जो आयुष्मान कार्ड में मिलती हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों के लिए जरूरी खबर, प्रदर्शन के चलते कई रास्तों पर बदलेगा ट्रैफिक रूट

आज से दिल्ली में शुरू हुई आयुष्मान योजना

आयुष्मान भारत योजना आज से दिल्ली में शुरू हो गई है. दिल्ली सरकार ने साफ कर दिया है कि पहले चरण में सबसे पहले आयुष्मान कार्ड का लाभ अंत्योदय अन्न योजना (AAY Card) कार्डधारकों को ही मिलेगा. एक अनुमान के मुताबिक दिल्ली में करीब 68 हजार AAY कार्डधारक हैं. पहले चरण में सबसे पहले इन्हीं का आयुष्मान कार्ड बनेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.