फरीदाबाद में 2 महीने के लिए बंद रहेगी यह सड़क, पुलिस ने सुझाएं वैकल्पिक रूट्स

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद से वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां बल्लभगढ़ में मोहना रोड पर एलिवेटेड पुल के निर्माण कार्य के चलते शुक्रवार रात से एक लेन को अगले 2 महीने के लिए बंद कर दिया गया है. पुलिस ने लोगों को परेशानी से बचाने के लिए नए ट्रैफिक नियम लागू किए हैं. साथ ही, इस रूट को Google Map पर अपडेट किया गया है.

traffic jam

एक लेन रहेगी बंद

PWD के एक अधिकारी ने बताया कि अंबेडकर चौक से मोहना रोड की ओर जाने वाली सड़क एक साइड से बंद रहेगी. दिल्ली-  मुंबई एक्सप्रेसवे से केवल हल्के वाहन आ सकते हैं लेकिन अंबेडकर चौक से मोहना रोड की ओर किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी. मोहना रोड वनवे रहेगा और यह व्यवस्था अगले 2 महीने तक चलेगी.

वैकल्पिक रूट्स का करें इस्तेमाल

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि नेशनल हाईवे से अंबेडकर चौक की ओर आने वाले बड़े वाहन अब तिगांव रोड होते हुए दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकते हैं. छोटे वाहन भी इस रूट का इस्तेमाल कर सकते हैं. शुक्रवार रात से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए मोहना रोड पर बैरिकेडिंग कर दी गई है. ट्रैफिक पुलिस ने शहर के लोगों से आग्रह किया है कि निर्माण कार्य के दौरान नए ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें, ताकि एलिवेटेड पुल का निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा किया जा सकें.

एलिवेटेड पुल के निर्माण कार्य में परेशानी आ रही थी. इसलिए पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर शुक्रवार रात से अंबेडकर चौक से मोहना रोड की एक लेन को बंद कर दिया गया है. दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे से केवल हल्के वाहन अंबेडकर चौक की तरफ आ सकते हैं- अरूण कुमार, जुनियर इंजिनियर, लोक निर्माण विभाग

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: 12 जून से फरीदाबाद- गुरुग्राम के बीच फ्री हो जाएगा सफर, टोल वसूली कंपनी का खत्म हो रहा करार
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.