हरियाणा के इस जिले में यूरिया खाद की नही रहेगी कमी, रेलवे स्टेशन पहुंची 1300 मीट्रिक टन की पहली खेप

सोनीपत | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे सोनीपत जिले में किसानों (Haryana Kisan) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां के किसानों को यूरिया खाद की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी. बता दें कि शनिवार को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर यूरिया खाद से लदी मालगाड़ी पहुंची है, जिसमें 1300 मीट्रिक टन यूरिया खाद पहुंचा है.

DPA Khad

किसानों के लिए पहुंची यूरिया खाद

कृषि विभाग के लिए एक अधिकारी ने बताया कि जिले के किसानों के लिए 1300 मीट्रिक टन यूरिया खाद पहुंच चुकी है. जल्द ही, इसे वितरण के लिए खाद विक्रेताओं तक पहुंचाया जाएगा. जिले में किसानों के लिए सब्जियों, पशु चारे, मूंग व धान की फसल को लेकर खाद पहुंची है.

उन्होंने बताया कि आगामी खरीफ सीजन में यूरिया खाद की डिमांड बढ़ सकती है. 15 जून से धान की फसल की रोपाई शुरू हो जाएगी. ऐसे में किसानों के लिए समय से पहले यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है.

धान के लिए बढ़ेगी डिमांड

कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि जिले में खरीफ सीजन के दौरान विभाग ने 85 हजार हेक्टेयर जमीन पर धान की रोपाई करने का लक्ष्य रखा है. ऐसे में धान की भरपूर डिमांड रहेगी. 1300 मीट्रिक टन यूरिया खाद की पहली खेप पहुंच चुकी है और किसानों की जरूरत के हिसाब से आगे और खाद मंगवा ली जाएगी. किसानों को यूरिया खाद की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.