दिल्ली- जयपुर हाइवे से खत्म होगा ट्रैफिक जाम का झंझट, यहां बनेगा एलिवेटेड रोड

गुरुग्राम | भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गुरुग्राम लोकसभा सीट से सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को दिल्ली में नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के साथ बैठक की, जिसमें दिल्ली- जयपुर हाइवे (NH- 48) से ट्रैफिक जाम ख़त्म करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई.

Elevated Road

एलिवेटेड हाइवे का होगा निर्माण

इस बैठक में दिल्ली- जयपुर हाईवे पर धौलाकुआं से लेकर मानेसर तक लगने वाले ट्रैफिक जाम को खत्म करने को लेकर मंथन हुआ. इस चर्चा में यही सामने आया कि धौलाकुआं से लेकर मानेसर तक के भाग को एलिवेटेड करने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं है. इस पर गडकरी ने NHAI के अधिकारियों से कहा कि अगले 3 महीने के भीतर अपनी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर सौंपें.

दिल्ली से गुरुग्राम जाने के दौरान महिपालपुर के नजदीक ट्रैफिक दबाव क्यों बनता है, इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर सौंपने का निर्देश दिया गया. गुरुग्राम से दिल्ली जाने के दौरान सिरहौल बार्डर से लेकर महिपालपुर तक ट्रैफिक के दबाव के बारे में भी चर्चा की गई. इस पर गडकरी ने कहा कि 15 मई तक द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली भाग में बनाई गई टनल चालू होने की उम्मीद है. टनल चालू होने के बाद भी ट्रैफिक का दबाव कम नहीं होता है तो फिर कैसे दबाव कम हो सकता है, उसके बारे में योजना बनाई जाएगी.

यह भी पढ़े -  घर में बदलाव करने से पहले पढ़ लें ये खबर, DDA ने लागू किए नए नियम

फ्लाईओवर को आपस में जोड़ने की योजना

NHAI के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान धौलाकुआं से मानेसर के बीच अलग से एलिवेटेड बनाने की बजाय जितने फ्लाईओवर हैं, उन्हें ही आपस में जोड़ने के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया. फ्लाईओवर के आगे व पीछे के भाग को ऊपर उठाने से पूरा भाग एलिवेटेड हो जाएगा. दिल्ली- जयपुर हाईवे को कैसे बेहतर किया जाए, इस बारे में भी अधिकारियों को विचार करने को कहा गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.