चंडीगढ़ | हरियाणा समेत देश के कई राज्य आजकल भीषण गर्मी की चपेट में हैं. दिन-ब-दिन तापमान में इजाफा हो रहा है और ऐसी भीषण गर्मी में लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो चुका है. ऐसी तपती गर्मी में जब बच्चे स्कूल से आते हैं, तब उनकी हालत देखते ही बनती है. हालांकि, 1 अप्रैल से ही सभी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई है और विद्यार्थियों ने स्कूलों में जाना शुरू कर दिया है. लेकिन गर्मी का आलम यह है कि अब बच्चे गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं. इसी बीच आने वाली किसी छुट्टी से उन्हें कुछ राहत जरूर मिल रही है. ऐसी ही कुछ राहत भरी खबर आज हम लेकर आए हैं.
मई में इतने दिन की छुट्टियां
दरअसल मई के महीने में अबकी बार अच्छी खासी छुट्टियां हैं, जिससे ग्रीष्माकालीन अवकाश से पहले बच्चों को कुछ राहत जरूर मिलेगी. अबकी बार मई के महीने में दूसरे शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 7 दिन विद्यालय बंद रहेंगे. इस दौरान प्रदेश के राजकीय स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों की तबादला प्रक्रिया जारी रहेगी. उसके बाद 1 से 30 जून के मध्य ग्रीष्मावकालीन अवकाश की घोषणा की जा सकती है. हालांकि, ज्यादा गर्मी के चलते छुट्टियों की घोषणा पहले भी हो सकती है.
इन दिनों रहेगी छुट्टियां
- 4 मई रविवार
- 10 मई दूसरा शनिवार
- 11 मई रविवार
- 12 मई बुद्ध पूर्णिमा सोमवार (स्थानीय अवकाश)
- 18 मई रविवार
- 25 मई रविवार
- 29 मई महाराणा प्रताप जयंती (वीरवार)
