अग्निवीर भर्ती में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक खुला रहेगा पोर्टल

अंबाला | अग्निवीर बनने का सपना देख रहें युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. बता दें कि अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है. इच्छुक उम्मीदवार अब 25 अप्रैल तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है. भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए 12 मार्च से 10 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोला गया था.

ARMY BHARTI

अब 25 अप्रैल तक कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन

अब रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कों 10 अप्रैल से बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दिया गया है. सेना भर्ती कार्यालय, अंबाला की तरफ से सूचना दी गयी है कि भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए पंजीकरण 12 मार्च से 10 अप्रैल तक खोला गया था. हालांकि, अब पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अप्रैल तक बढ़ा दी गयी है.

6 जिलों के उम्मीदवारों से मांगे गए आवेदन

हरियाणा के छह जिलों अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुरुष उम्मीदवारों और हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली और चंडीगढ़ की महिला उम्मीदवारों से अग्निवीर भर्ती के आवेदन मांगे गए है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन

इच्छुक उम्मीदवार इंडियन आर्मी की साइट यानी joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते है. विशेष रूप से, पुरुष उम्मीदवार दो ट्रेडों के लिए अप्लाई कर सकते हैं, और उनका सिलेक्शन किसी भी केटेगरी में उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर तय किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.