गुरुग्राम में कल इन सड़कों पर सफर करने से बचें, शहर से गुजरेगी साइक्लोथॉन साईकिल रैली

गुरुग्राम | साईबर सिटी गुरुग्राम से वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां 11 अप्रैल यानि कल नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए साइक्लोथॉन साईकिल रैली पहुंच रही हैं, जिसके चलते कई सड़क मार्गों पर 7 घंटे तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. इस संबंध में वाहन चालकों के लिए गुरुग्राम पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे इस एडवाइजरी के हिसाब से अपनी यात्रा की योजना बनाए और बताएं गए सड़क मार्गों पर सफर करने से बचें.

traffic jam

इन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक जाम

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि 11 अप्रैल को सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे तक पाली- धौज फरीदाबाद बल्लभगढ़ रोड से होते हुए साइक्लोथॉन रैली बादशाहपुर ठेठर- लाला खेड़ली- मुंडावर- हरचंदपुर बस स्टैंड- किरनकी खेड़ली चौक- नेनेड़ा टोल- लखुवास टी-प्वाइंट से दाए मुड़कर सोहना आने के कारण सड़क बंद रहेगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

पलवल से सोहना आने वाले वाहनों के लिए मुंबई एक्सप्रेस-वे के गोल चक्कर से सोहना तक आने वाली सड़क बंद रहेगी. सोहना से धुनेला सर्विस रोड सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी.

इन सड़क मार्गों का करें इस्तेमाल

सोहना से फरीदाबाद जाने वाले वाहन पलवल रोड से फरीदाबाद जा सकते है. सोहना से गुरुग्राम होते हुए फरीदाबाद जा सकते है. सोहना से नूंह रोड से KMP एक्सप्रेसवे चढ़कर फरीदाबाद एक्सप्रेसवे से जा सकते है. पलवल से वाया सोहना- तावडू जाने वाले वाहन मुम्बई एक्सप्रेसवे से KMP एक्सप्रेसवे होते हुए तावडू जा सकते है. जिनका सोहना में प्रतिबंध रहेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.