DDA की महिलाओं के लिए जबरदस्त स्कीम, जबरदस्त छूट पर दे रहा फ्लैट; देखें डिटेल्स

नई दिल्ली | दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) महिलाओं के लिए एक हाउसिंग स्कीम लेकर आया है जिसके तहत फ्लैट बुकिंग करने पर 25% तक की छूट दी जा रही है. इसके अलावा अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति (एससी/ एसटी) वर्ग, दिव्यांगजन, पूर्व सैनिक और वीरता पुरस्कार तथा अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले, ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालक, स्ट्रीट वेंडर/ हॉकर आदि के लिए भी यह छूट उपलब्ध होगी. इस स्कीम के तहत फ्लैट्स नरेला, लोकनायकपुरम और सीरसपुर में उपलब्ध हैं.

Flats

पहले आओ पहले पाओ पर मिलेगा फ्लैट

यदि आप इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए इच्छुक हैं तो आपके पास 30 अप्रैल 2025 तक का मौका है. उसके बाद इस योजना को बंद कर दिया जाएगा. बता दें कि इस योजना के तहत पहले आओ पहले पाओ के आधार पर EWS, LIG, MIG और HIG फ्लैट्स दिए जाएंगे. बता दें कि लॉटरी के जरिए फ्लैट्स का वितरण नहीं होगा.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

फ्लैट्स नोएडा-गुरुग्राम से भी सस्ते

लोकनायकपुरम में स्थित MIG फ्लैट्स पर 25% के बजाय 20% तक की छूट दी जा रही है. खास बात यह है कि यह फ्री होल्ड संपत्ति है, यानी इस पर लीजिंग की कोई दिक्कत नहीं आएगी. वहीं, सिरसपुर में 624 एलआईजी और लोकनायकपुरम में 204 एलआईजी फ्लैट्स हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस कीमत पर यहां फ्लैट्स दिए जा रहे हैं, उतनी कीमत पर नोएडा और गुरुग्राम में मिलना संभव नहीं है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts