ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की तैयारियां तेज, GMRL ने सौंपा अंडरपास का डिजाइन

गुरुग्राम | ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की तैयारियां शुरू हो गई है. इस संबंध में अड़चनें दूर करने को लेकर बुधवार को गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) और गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) के अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई जिसमें GMRL द्वारा बख्तावर चौक पर अंडरपास का डिजाइन तैयार कर GMDA को सौंपा गया है. जीएमडीए अपनी सलाहकार कंपनी से इसकी जांच कराएगा. इसके अलावा इस बैठक में सुशील ऐमा मार्ग को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई है.

Metro

तीन चरणों में होगा काम

GMRL द्वारा ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य तीन चरणों में पूरा किया जाएगा. पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-9 तक निर्माण किया जाएगा. इसके तहत 1,286 करोड़ रूपए का टेंडर आमंत्रित किया गया है, जिसे 22 अप्रैल को खोला जाएगा. दूसरे चरण में सेक्टर-9 से लेकर DLF साईबर सिटी मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाएगा. तीसरे चरण में सेक्टर-33 में मेट्रो डिपो तैयार किया जाएगा. सीएम नायब सैनी पहले ही GMRL को आदेश जारी कर चुके हैं कि 1 मई से मेट्रो निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाए.

पानी और सीवर लाइन को लेकर चर्चा

इस बैठक में सुशील ऐमा मार्ग (सेक्टर-23-23A) की मुख्य सड़क को लेकर विचार- विमर्श हुआ. इसमें पानी और सीवर लाइन को लेकर चर्चा हुईं हैं. इस रोड से सीवर की मुख्य लाइन निकल रही है. GMRL की तरफ से बताया गया है कि कुछ जगह पर सीवर लाइन के स्थानांतरण की आवश्यकता पड़ेगी. GMRL की तरफ से मेट्रो रूट की ड्राइंग को GMDA को सौंपा जाएगा. इसके बाद सीवर लाइन स्थानांतरण को लेकर दोबारा चर्चा होगी.

यह भी पढ़े -  HKRN Jobs: हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत निकली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के 28.5 किलोमीटर लंबे रूट पर कुल 27 स्टेशन बनेंगे. मिलेनियम सिटी सेंटर, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर-47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर- 33, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज-छह, सेक्टर-10, सेक्टर-37, गांव बसई, सेक्टर-9, सेक्टर-7, सेक्टर-4, सेक्टर-5, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23A, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-चार, उद्योग विहार Phase-5, साइबर सिटी, सेक्टर-101 आदि स्टेशन प्रस्तावित है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.