ज्योतिष | बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. बुध को शिक्षा, व्यापार, मान- सम्मान आदि का कारक ग्रह माना जाता है. इस समय बुध ग्रह मीन राशि में विराजमान है, मई महीने में वह मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इसके साथ ही, कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.

17 मई को सुबह 4:45 मिनट पर बुध मेष राशि में अस्त हो जाएंगे और 23 दिनों तक इसी अवस्था में रहने वाले हैं. ऐसे में कई राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ेंगी, तो कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको ऐसी ही 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.
शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय
तुला राशि: बुध का अस्त होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, इस राशि में बुध सातवें भाव में अस्त हो रहे हैं. ऐसे में आपको आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है. बेवजह खर्च बढ़ सकता है. अधिक- से- अधिक निवेश करने के बारे में आप प्लानिंग बना सकते हैं. मेहनत और प्रयास करने पर आपको सफलता भी निश्चित रूप से मिलने वाली है.
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में धीरे- धीरे सुधार होगा, आपकी इनकम में वृद्धि होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे है. जल्द ही, आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है. आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने वाले हैं. विदेश में व्यापार के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे है. आपको विदेश में यात्रा करने का मौका मिलेगा.
कन्या राशि: बुध का अस्त होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, अचानक आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता हैं. अगर आप किसी काम में मेहनत करेंगे, तो आपको निश्चित रूप से सफलता मिलने वाली है. तरक्की के मार्ग खुलेंगे. इसके साथ ही, पुश्तैनी जमीन में आपको लाभ मिलेगा. धन कमाने के कई सारे मार्ग खुलने वाले हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.