हरियाणा में गर्मी से मिली राहत, आज भी बादलों से ढका रहेगा आसमान; अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़, Haryana Mausam News | हरियाणा में बीते कुछ समय से हो रही बरसात से मौसम करवट लेता नजर आया. अब राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था, अब उसमें 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. अब दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है. हालांकि, मौसम साफ होने से किसानों को भी राहत मिली है.

weather 1

कई जिलों में तापमान रहा सामान्य के नीचे

कल 12 अप्रैल को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. इससे लोगों को भी गर्मी से राहत मिली. इस दौरान 36.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला सिरसा रहा. शनिवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों का तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. सबसे ज्यादा गिरावट हिसार के बालसमंद में दर्ज की गई. यहां का तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़कने के बाद 33.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा सरसों तेल, सामने आई बड़ी वजह

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ द्वारा जानकारी दी गई कि 13 अप्रैल से 16 अप्रैल के दौरान प्रदेश में मौसम आम तौर पर खुश्क बना रहेगा. इस दौरान उत्तर- पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने के भी आसार बने हुए हैं. इससे खासतौर पर दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts