अंबाला का चमत्कारी हनुमान मंदिर, जहां रात में सुनाई देती है खड़ाऊ की आवाज

अंबाला | हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) के अवसर पर देश भर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. इसी मौके पर आज हम आपको हनुमान जी के एक ऐसे मंदिर के बारे में जानकारी देंगे, जहां रात को रुकने वाले श्रद्धालुओं को खड़ाऊ की आवाज सुनाई देती है. डेढ़ सौ साल पुराना यह मंदिर अंबाला जिले के साहा क्षेत्र के गांव हल्दरी में स्थित है. यहां ‘राम नाम का जाप करो’ की आवाज सुनाई देती है.

Ambala HanumanJi

यहां और भी कई कथाएं प्रचलित हैं. भक्तों का ऐसा मानना है कि जो भी यहां सच्चे दिल से मनोकामना मांगता है, वह जरूर पूरी होती है. हर मंगलवार को यहां 21 किलो आटे की रोड का महाभोग बजरंगबली को अर्पित किया जाता है.

रात को सुनाई देती है खड़ाऊ की आवाज

इस बारे में जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी विशाल शर्मा ने बताया कि यह मंदिर लगभग डेढ़ सौ साल से भी ज्यादा पुराना है. जो भी भक्त यहां आते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूरी होती है. मंदिर से जुड़ी एक और मान्यता के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जो श्रद्धालु रात के समय यहां रुकते हैं, तो उन्हें ब्रह्म मुहूर्त में खड़ाऊ की आवाज सुनाई देती है. इससे पहले मंदिर के पुजारी को यह आवाज सुनाई देती थी, लेकिन अब यहां रात में रुकने की अनुमति नहीं दी जाती.

महिलाओं की मन्नत होती है पूरी

वह कहते हैं कि जब मंदिर में आरती की जाती है, तब उन्हें कभी अकेलेपन का एहसास नहीं होता, क्योंकि उन्हें हमेशा बाहर से आवाज सुनाई देती रहती है. मंदिर कमेटी के सदस्य पदम कुमार शास्त्री ने बताया कि जब बाबा राम किशनदासजी महाराज रामचरितमानस का पाठ करते थे, तब जब भी पन्ना खत्म होता था, वह अपने आप ही पलट जाता था. भक्तों के बीच इस मंदिर से जुड़ी एक और मान्यता यह है कि यदि कोई महिला, जिसके संतान नहीं हो रही है और वह यहां जाकर मन्नत मांगती है, तो उसकी यह मनोकामना जरूर पूरी होती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts