दिल्ली- मुंबई के बीच रोड कनेक्टिविटी होगी बेहतर, 12 घंटे में नपेगी दूरी; कई राज्यों को जोड़ेगा यह एक्सप्रेसवे

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली से मुंबई के बीच तैयार हो रहे एक्सप्रेसवे (Expressway) का निर्माण कार्य अभी जारी है. इसके कुछ हिस्से को आम जनता के लिए खोल दिया गया है. अनुमान है कि इसी साल इसे पूरी तरह खोला जा सकता है. अलग- अलग क्षेत्र में इसका काम चल रहा है. इसके पूरा हो जाने के बाद दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के बीच लगने वाला सफर कम हो जाएगा. 1350 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर सफर करने से दिल्ली से मुंबई की दूरी 24 के बजाय 12 घंटे में तय की जा सकेगी.

Dwarka

8000 करोड़ की आएगी लागत

8000 करोड़ की लागत से इस प्रोजेक्ट का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा करवाया जाएगा. यह हरियाणा के गुरुग्राम के सोहना से शुरू होकर महाराष्ट्र के विरार तक जाएगा. इसे 8 लेन चौड़ा बनाया जाएगा, लेकिन भविष्य में इसका विस्तार 12 लेन तक किया जा सकता है. यहां हर 50 किलोमीटर पर हेलीपैड और एंबुलेंस सेवा दी जाएगी, ताकि किसी इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत मदद दी जा सके.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

इसी साल होगा पूरा

यह एक्सप्रेसवे गुजरात, दादरा नगर हवेली व दमन दीव (केंद्र शासित प्रदेश) और महाराष्ट्र को आपस में जोड़ेगा. इसका निर्माण पर्वतीय क्षेत्रों, वन्यजीव इलाकों और आदिवासी बस्तियों में सावधानी से किया जा रहा है. पर्यावरण को बचाने के लिए यहां टनल, पुल और एनिमल कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं. MoRTH के मुताबिक, इसका 82% काम पूरा हो चुका है और इसे इसी साल खोलने की तैयारी है. इसके शुरू होते ही दिल्ली से मुंबई का सफर 24 घंटे से घटकर 12 घंटे में पूरा हो सकेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts