हरियाणा के मंत्री गब्बर के शहर में पार्किंग फीस के नाम पर लूट, लोगों से वसूले जा रहे दोगुना रुपए

अंबाला | हरियाणा सरकार में परिवहन मंत्री अनिल विज (Anil Vij) के विधानसभा क्षेत्र अंबाला कैंट में पार्किंग के नाम पर लूट मचाई जा रही है. यहां रेलवे स्टेशन पर वाहन पार्किंग के नाम पर दोगुना चार्ज लिया जा रहा है, जिससे लोगों में भारी रोष बना हुआ है. यहां अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पार्किंग फीस में डबल बढ़ोतरी कर आमजन की जेब पर डाका डाला जा रहा है.

anil vij

दोगुनी हुई पार्किंग फीस

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में जहां पहले 24 घंटे के लिए 20 रुपए फीस ली जाती थी, लेकिन अब 40 रुपए लिए जा रहे हैं. राजेश नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि अंबाला शहर की पार्किंग में टू- व्हीलर खड़ा करने पर 20 रुपए फीस लगती है, जबकि अंबाला कैंट में उन्होंने अपनी बाइक पार्क की थी और 24 घंटे भी नहीं हुए थे और उससे 40 रुपए ले लिए गए.

उन्होंने कहा कि 24 घंटे वाहन पार्किंग की फीस 20 रूपए बहुत होती है, लेकिन यहां तो 40 रुपए लिए जा रहे हैं. यदि इसी तरह पार्किंग फीस बढ़ती रही, तो आम आदमी अपना जीवनयापन कैसे करेगा. पहले ही चौतरफा महंगाई की मार से आमजन जूझ रहा है. उन्होंने कहा कि 40 रुपए पार्किंग फीस बहुत ज्यादा है और इसे कम किया जाना चाहिए.

ठेकेदार ने बताई वजह

पार्किंग फीस में 20% की बढ़ोतरी की गई है. पहले 24 घंटे की पार्किंग फीस 20 रुपए थी, लेकिन अब 25 रुपए हो गई है और 24 घंटे के बाद 40 रुपए लिए जा रहे हैं. ठेकेदारों ने बताया कि रोजाना रेलवे स्टेशन पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा करने वाले व्यक्तियों को पार्किंग फीस में छूट दी गई है. पहले पार्किंग का ठेका किसी और के पास था, लेकिन अब यह बदल गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.