नई दिल्ली | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से CTET परीक्षा का आयोजन किया जाता है. यह परीक्षा साल में 2 बार आयोजित होती है. पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी परीक्षा दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है. जो भी केंद्र में शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें इस परीक्षा को पास करना होता है. अगर आप भी शिक्षक बनना चाहते हैं. इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको यह खबर जरूर देखनी चाहिए.
जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
CBSE जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है. सभी परीक्षार्थियों को इसके नोटिस का इंतजार है. सीटीईटी जुलाई 2025 का नोटिस आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी होगा. अगर आप भी इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो आपको इसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए. आज हम आपको बताएंगे कि सीटीईटी 2025 के लिए योग्यता, रजिस्ट्रेशन स्टेप्स और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ क्या होनी चाहिए.
इस भर्ती में लाभ
सीटेट के पेपर- 1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य होंगे, जबकि पेपर- 2 में शामिल होने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य रहेंगे. इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने के योग्य होंगे.
मिनिमम पासिंग मार्क्स
सीटीईटी परीक्षा को पास करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करना जरूरी है. CTET मिनिमम पासिंग मार्क्स की बात करें तो जनरल कैटेगरी के लिए 150 में कम से कम 90 अंक (60 प्रतिशत) आने चाहिए, जबकि एससी, एसटी के लिए 150 में से 82 अंक (55 फीसदी) आने चाहिए. सीटीईटी एग्जाम का स्कोरकार्ड लाइफ टाइम के लिए वैलिड होता है. यानी कि एक बार इसे क्लियर करने के बाद आपको बार- बार इस परीक्षा को पास नहीं करना होता है.
CTET Paper- 1 Eligibility
सीटीईटी पेपर-1 पहली कक्षा से 5वीं कक्षा तक पढ़ाने के लिए होता है. अगर इस पेपर में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता की बात करें, तो आवेदक 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन/ 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं 4 वर्षीय B.El.Ed/ 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं दो वर्षीय डिप्लोमा इन एजुकेशन (स्पेशल एजुकेशन) धारक होने चाहिए.
CTET Paper- 2 Eligibility
सीटीईटी पेपर-2 छठी कक्षा से 8वीं कक्षा तक पढ़ाने के लिए होता है व इसके लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता ग्रेजुएशन एवं डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन/ 50 फीसदी मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन एवं बीएड/ 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास एवं 4 वर्षीय B.El.Ed/ 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास एवं 4 वर्षीय B.A/ B.Sc.Ed या B.A.Ed/ B.Sc.Ed/ 50 फीसदी मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन एवं बीएड (स्पेशल एजुकेशन) होनी चाहिए.
किस प्रकार करें आवेदन
- परीक्षा में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा.
- इसके बाद आपको “अप्लाई ऑनलाइन” पर क्लिक करना होगा.
- अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा व अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/ एप्लीकेशन नंबर को नोट कर लेना होगा और इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा.
- आपको अपना लेटेस्ट फोटोग्राफ और सिग्नेचर को स्कैन कर अपलोड करना होगा.
- इसके पश्चात, आपको अपने एप्लीकेशन फॉर्म को ठीक से चेक करना होगा.
- अब आपकों एप्लीकेशन फीस सबमिट करनी होगी.
- यह करने के बाद आपको अपने एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करना होगा और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लेना होगा.
- आप चाहे तो भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं.
- इस प्रकार आप आसानी से परीक्षा के लिए आवेदन कर पाएंगे.
